Aligarh News: पत्नी ने पढ़ लिया माशूका का संदेश, सजा मिली मौत... दो दिन वॉशरूम में रखा शव

Aligarh News: अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसीलिए कर दिया क्योंकि उसने फोन से मैसेज डिलीट कर दिए थे।

Report :  Sonali kesarwani
Update: 2024-08-28 10:22 GMT

Aligarh News: अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल हरदुआगंज क्षेत्र के सिद्ध मोहल्ले में रहने वाले मैराज ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने फोन से मैसेज डिलीट दिए थे। व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में छिपा दिया। उसके बाद व्यक्ति दिल्ली चला गया। दिल्ली में दो दिन रहने के बाद वो वापस अपने शहर आया और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। इस घटना को सुनने के बाद पुलिस भी पूरी तरह दंग रह गई।

दूसरी महिला से बात करता था व्यक्ति

मैराज और उसकी पत्नी नगमा की शादी 2020 में हुई थी जिनसे उन्हें एक बच्ची भी है। दोनों अलीगढ़ में किराये के मकान में रहते थे। मैराज हमेशा अपने फ़ोन पर पासवर्ड लगाकर रखता था। रविवार को दोनों के बीच मोबाइल पासवर्ड को लेकर बहस हो गई और नगमा को किसी तरह पासवर्ड के बारे में पता चल गया। उसने जब मैराज का फ़ोन चेक किया तो वो दूसरी एक और महिला से भी बात बात करता था। जिसको देखने के बाद नगमा ने तुरंत फोन से सारे मैसेज डिलीट कर दिए और दूसरी महिला का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। ऐसा करने के बाद दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। जिसके बाद पति गुस्से में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देता है।

पुलिस ने दर्ज किया पांच लोगों पर मुकदमा

मैराज पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को बाथरूम में छिपा देता है, और घर पर ताला लगातार दिल्ली चला जाता है। दो दिन दिल्ली में इधर उधर रहने के बाद वो वापस आता और पुलिस स्टेशन में जाकर अपना जुर्म कबूल करता है। घटना को सुनकर पुलिस भी हैरान रह जाती है। जिसके बाद पुलिस की पूरी टीम घर जाकर महिला का शव बरामद करती है। शव की हालत बहुत खराब हो गई रहती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया जाता है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए रिवार के लोगों के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News