Aligarh News: नगर पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और उनके पिता ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में फैलाई दहशत

Aligarh News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, पुलिस ने अभिमन्यु सिंह, पिता विजयराज सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Update: 2023-08-16 13:41 GMT

Aligarh News: नगर पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और उनके पिता ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फायरिंग 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर

यह फायरिंग 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गई। इस मामले में पुलिस ने अभिमन्यु सिंह, पिता विजयराज सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। अलीगढ़ गभाना थाने के राजा के किले की छत से हुई फायरिंग।

Tags:    

Similar News