Aligarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार पर दो होम गार्ड को रौदा, मौके पर मौत

Aligarh News: जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के समीप खैर-पलवल मार्ग पर शनिवार को ड्यूटी जा रहे दो होमगार्ड कर्मियों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक होमगार्ड कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

Update: 2023-10-21 15:17 GMT

 तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार पर दो होम गार्ड को रौदा, मौके पर मौत: Photo-Newstrack

Aligarh News: जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के समीप खैर-पलवल मार्ग पर शनिवार को ड्यूटी जा रहे दो होमगार्ड कर्मियों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक होमगार्ड कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं।

पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक होमगार्ड दानवीर शर्मा के बड़े भाई हरिकेश ने बताया कि वह टप्पल थाना क्षेत्र के पार्लर गांव के रहने वाले हैं। मृतक होमगार्ड दानवीर शर्मा उनका छोटा भाई है। सुबह गांव से अलीगढ़ ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। उनकी सासनी गेट थाने पर ड्यूटी थी। ये दो लोग थे। जिसमें दोनों की मौत हो गई। खेरेश्वर चौराहे के पास की घटना है। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है। दूसरे होमगार्ड का नाम कालीचरण है। और वह गोंदोली थाना पिसावा का रहने वाला है। दोनों एक साथ ड्यूटी करते थे। आज भी ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे।

दोनों होमगार्ड की मृत्यु

इस मामले में सीओ अभय पांडेय का कहना है कि आज दो होमगार्ड अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे से हाईवे की तरफ उनकी बाइक एक ट्रक से टच हो गई। जिसके कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई, तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान उपचार दोनों होमगार्ड की मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। तथा दुर्घटना कृत करने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है। अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News