Aligarh News: स्काई टावर परिसर में धर्मस्थल बनाने पर हंगामा, नगर निगम ने की कार्रवाई

Aligarh News: अलीगढ़ नगर निगम के सासनी गेट स्थित स्काई टावर अपार्टमेंट परिसर के गार्ड रूम में ठेकेदार ने एक धर्मस्थल बनवा दिया। यह देख लोग भड़क गए और वहां हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर शहर विधायक मुक्ता राजा सहित तमाम भाजपाई पहुंच गए।

Update: 2023-05-09 15:59 GMT
(Pic: Newstrack)

Aligarh News: जनपद में निकाय चुनाव के पहले सोमवार दोपहर को बड़ा मामला किसी तरह टल गया। अलीगढ़ नगर निगम के सासनी गेट स्थित स्काई टावर अपार्टमेंट परिसर के गार्ड रूम में ठेकेदार ने एक धर्मस्थल बनवा दिया। यह देख लोग भड़क गए और वहां हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर शहर विधायक मुक्ता राजा सहित तमाम भाजपाई पहुंच गए। पुलिस प्रशासन की टीम भी आ गई। खुद भाजपाई उसे तोड़ने लगे। बाद में प्रशासन ने उसे छुड़वाया। बिना किसी जानकारी या अनुमति के धर्मस्थल बनवाने पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। तब जाकर विवाद शांत हुआ।

पीपीपी योजना के तहत बनी बिल्डिंग में अवैध निर्माण

आगरा रोड की आवास विकास कॉलोनी में नगर निगम की भूमि पर पीपीपी योजनाओं के तहत स्काई टावर आवासीय योजना का निर्माण चल रहा है। बगल में पानी की पुरानी टंकी है। आरोप है कि स्काईटावर के लिए एक बने गार्ड रूम में ठेकेदार टीपी शर्मा द्वारा धर्मस्थल बनवा दिया गया। दोपहर में वहां से निकलते एक व्यक्ति ने जब गार्ड रूम में जाकर देखा तो अंदर बने धर्मस्थल को देखकर दंग रह गया। उसने भाजपा नेता राजेश व मुकेश लिम्का को बुला लिया।

भाजपा नेताओं ने किया हंगामा

इसी सूचना पर वहां शहर क्षेत्र की विधायक मुक्ता संजीव राजा, बजरंग दल के महामंत्री भारत गोस्वामी, भाजपा नेता सुभाष लिटिल आदि पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, सीओ प्रथम हमेक पांडे, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह भी आ गए। हालांकि पुलिस प्रशासन के आने से पहले खुद भाजपा नेताओं ने ही हथौड़े से धर्मस्थल तोड़ना शुरू कर दिया। मगर, उन्हें समझा कर रोका गया। बाद में जेसीबी बुलाकर प्रशासन ने उस निर्माण को ध्वस्त कराया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। हालांकि भाजपा नेताओं का आरोप था कि इस मामले में ठेकेदार ही नहीं नगर निगम के अधिकारी भी दोषी हैं। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यहां निर्माण उनकी जानकारी के बिना नहीं हो सकता। इस दौरान तमाम पुलिस व पीएसी के जवान वहां मौजूद रहे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह रावत के अनुसार यह निर्माण ठेकेदार टीपी सिंह द्वारा किसी से बिना अनुमति के कराया गया था। जिसे हटवा दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News