इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में प्रचार का शोर खत्म, कल होगा मतदान

Update:2018-10-04 18:58 IST

इलाहाबाद: इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविदयालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज डिग्री कालेज व चौधरी महादेव प्रसाद में 5 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। सायंकाल पांच बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। शनिवार 6 अक्टूबर को विजयी प्रत्याशी को शपथ दिलाई जाएगी।इस बार छात्रसंघ चुनाव में 19 हजार 131 छात्र छात्राएं मतदान करेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए 14 मतदान केंद्र और 29 बूथ बनाए गए हैं। वहीं छात्राओं के लिए 6 मतदान केंद्र और 15 बूथ बनाए गए हैं। इविवि में मतदान करने वाले छात्रों की संख्या 13 हजार 454 और छात्राओं की संख्या 5 हजार 677 है।

यह भी पढ़ें .....वीडियो : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल, चले बम, छात्राएं धरने पर

24 प्रत्याशी इविवि चुनावी मैदान में

इविवि में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी अपने भाग्य की जोर आजमाइश कर रहें है। इनमें आदर्श कुमार त्रिपाठी, अतेंद्र सिंह, कुंवर साहब सिंह, रजनीष तिवारी, शैलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार हरिजन बौद्ध, उदय प्रकाश यादव हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव, मुनेष कुमार सरोज, नितेश सिंह राजपूत, सचिन शर्मा , संदीप कुमार, विकास कुमार कोल, वीरेंद्र सिंह चैहान इसके अलावा महामंत्री पद के लिए बादल सिंह, नीलम सरोज, राहुल यादव व शिवम सिंह, जबकि सांस्कृतिक सचिव पद के लिए आदित्य सिंह, अमित पाल, आषीश कुमार यादव, राहुल कुमार पांडेय, शकील और षिवम मौर्य शमिल हैं।

यह भी पढ़ें .....ये क्या हो रहा है! इलाहाबाद विश्वविद्यालय में देशद्रोही वीसी…आरोप तो यही है

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र राजनीति की नर्सरी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति की नर्सरी ने कई बड़े राजनेता दिए। देश को कई प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व राज्यपाल दिए। यही कारण है कि जवाहर लाल नेहरू की छात्र राजनीति के बाद पूरब के ऑक्सफोर्ड के छात्रसंघ चुनाव का खासा महत्व है। यहां से चुनाव जीतने वाले छात्रनेता की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होती है। हर बार की तरह यहां इस बार भी समाजवादी छात्रसभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भी अपने प्रत्याशी चुनावी समर में उतारते हैं।

छात्राओं के लिए होंगे अलग बूथ

छात्राओं की सुरक्षा के मददेनजर विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों ने अलग से बूथ बन बनाए हैं। ताकि छात्राओं को मतदान करने में किसी तरह की परेशानी हो। इतना ही नहीं महिला छात्रावास में ही वह मतदान कर सकेंगी।

Tags:    

Similar News