Amethi News: नगर की खुशहाली के लिए 2100 सुहागिन महिलाओं का सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम

Amethi News: यूपी के अमेठी में लोक कल्याण के लिए सामूहिक दुरदुरिया का आयोजन किया गया। इस आस्था के महाकुंभ में नगर की लगभग 2100 सुहागिन महिलाओ ने हिस्सा लिया।

Update: 2022-12-15 12:13 GMT

2100 सुहागिन महिलाओं का सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम

Amethi News: यूपी के अमेठी में लोक कल्याण के लिए सामूहिक दुरदुरिया का आयोजन किया गया। इस आस्था के महाकुंभ में नगर की लगभग 2100 सुहागिन महिलाओ ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध मसाला व्यवसाई और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के साथ दुर दुरिया कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर नगर की खुशहाली और समृद्धि की कामना किया।

पांच सालों से चल रहा कार्यक्रम

जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रसिद्ध मसाला व्यवसाई राजेश अग्रहरि के आवास पर सामूहिक दुर दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 2017 से लगातार प्रति वर्ष किया जाता है।इसकी शुरुआत पांच वर्ष पूर्व उस समय हुई जब राजेश की मां को पैरालाइज हो गया था।इस पूजा की धार्मिक मान्यता है कि अवसान माता की पूजा से सभी बिगड़े काम बन जाते है।यह कार्यक्रम धीरे धीरे भव्य होता जा रहा है।

इस बार कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा कर लिया। दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की।सामूहिक दुर दुरिया कार्यक्रम में लगभग 2100 महिलाओं ने हिस्सा लिया।अवसान माई के पूजन के बाद सभी सुहगिन महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।जिसके बाद राजेश अग्रहरि और उनकी पत्नी चंद्रमा देवी ने सामूहिक दुर दुरिया कार्यक्रम में आई हुई सभी महिआलों का सम्मान सहित बिदाई किया।

सलामती के लिए होता है पूजन

राजेश अग्रहरि ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की हमारे यहां अवसान माई की कथा होती है।जिसमे सुहागिन महिलाएं अवसान माई की पूजा अर्चना करती है।प्रत्येक बेदी पर चौदह चौदह सुहागिन महिलाएं होती है।आज लगभग 2100 सौ महिआओं ने एक साथ बैठ कर पूजन किया है। यह पूजन घर परिवार पुत्र पति सबके सलामती के लिए किया जाता है।आगे उन्होंने कहा कि आज की पूजा का उद्देश्य सभी लोगों के समृद्धि और खुशहाली के लिए है। जो लोग इस पूजा में किसी कारण बस नहीं आए हैं उनके लिए भी यह पूजा खुशहाली और समृद्धि लायेगी। क्योंकि यह पूजा सामूहिक की गई है। यह पूजा व्यक्तिगत नहीं है। यह सामूहिक पूजा पूरे नगर की खुशहाली और समृद्धि के लिए की गई है।

किसी भी समस्या के निदान के लिए यह पूजा कराई जाती है: नगर पंचायत अध्यक्ष

वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने आयोजन के बारे में बताया कि इस पूजा का महत्त्व बहुत बड़ा होता है। किसी भी समस्या के निदान के लिए यह पूजा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि इस पूजा से सभी मान्यताएं पूरी होती हैं ।2017 में मेरी माता जी को पैरालाइस हुआ था। तब से हम लोग लगातार सामूहिक दुरदुरिया करते हैं। आपको बताते चलें कि राजेश अग्रहरि द्वारा आए दिन जहां धार्मिक अनुष्ठान किए जाते है वही असहाय और जरूरत मंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है। 

Tags:    

Similar News