Amethi News: कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, अजय राय ने कहा, सरकार जीएसटी छापेमारी से कर रही व्यापारियों को प्रताड़ित

Amethi News: कई साल पहले जब जीएसटी की शुरुवात हुई तो राहुल गांधी ने कहा था कि ये गब्बर सिंह टैक्स है। वही बात आज सामने आ रही है।

Update: 2022-12-14 09:45 GMT

कांग्रेस नेता अजय राय (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Amethi News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अजय राय ने अमेठी में बीजेपी पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान अजय राय ने कहा कि जीएसटी ने नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। कई साल पहले जब जीएसटी की शुरुवात हुई तो राहुल गांधी ने कहा था कि ये गब्बर सिंह टैक्स है। वही बात आज सामने आ रही है।

कांग्रेस नेता एवं प्रांतीय प्रभारी अजय राय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मौखिक रूप से इस छापेमारी पर रोक लगा दी गई है। निकाय चुनाव में वोट लेने के बाद फिर से छापेमारी शुरू हो जायेगी। उन्होंने आगे कहा की व्यापारियों को सरकार चोर बोल रही है। सरकार कह रही है कि चोरों को पकड़ो और उनके खिलाफ कार्यवाही करो। व्यापारी चोर नहीं हैं। व्यापारी व्यापार करने के लिए दुकान खोलता है। दुकान बंद करने के लिए नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जो व्यापारी जनसंघ के समय से भाजपा का समर्थन कर रहा था अब उसी का उत्पीड़न किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास दो जगहों से सबसे ज्यादा पैसा आता है। जिसमें शराब और जीएसटी शामिल है। जब बड़े बड़े बैनर लगाने के लिए सरकार का पैसा खत्म हो जाता है तो वो जीएसटी के नाम पर उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने लगती है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए जीएसटी की तुलना गब्बर सिंह के अनाज वसूलने से की। उन्होंने कहा कि ये गब्बर सिंह टैक्स वैसे ही है जैसे गब्बर सिंह फ़िल्म में अनाज को टैक्स के रूप में वसूलता था। इसमें सरकार ने अधिकारियों ने प्रताड़ित करने का लाइसेंस दे रखा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 

अमेठी के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेता और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यात्रा में शामिल हुए। डीजे और बैंड बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। गौरीगंज कस्बा भ्रमण करते हुए लगभग 20 किमी की पदयात्रा गौरीगंज कस्बे से निकलकर बरनाटीकर, काजीपट्टी, गुवावा मोड़, बनी रेलवे स्टेशन, बाबूगंज बाजार, गांधी नगर, कासिमपुर होते हुए जायस नगर पालिका कस्बे में पहुंची। प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रयाग राज से चलकर कल यानी सोमवार को अमेठी पहुंची थी।

Tags:    

Similar News