Amethi News: एम्बुलेंस के इंतजार में दर्द से कराहती रही प्रसव पीड़ित महिला, बेबस दिखे तीमारदार

Amethi News: एम्बुलेंस के इंतजार में प्रसव पीड़ित महिला जीवन मौत के बीच सड़क पर संघर्ष करती रही। एम्बुलेंस तकनीकी खराबी के चलते रास्ते में खड़ी रही।

Published By :  Chitra Singh
Update:2021-06-26 18:35 IST

एम्बुलेंस-प्रसव पीड़ित महिला 

Amethi News: जनपद में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का ड्रीम प्रोजेक्ट 102 एम्बुलेंस दम (102 Ambulance) तोड़ती नजर आ रही है। प्रसव पीड़ित महिला (Woman) जीवन मौत के बीच सड़क पर संघर्ष करती रही। एम्बुलेंस तकनीकी खराबी के चलते रास्ते में खड़ी रही। बेबस तीमारदार एम्बुलेंस करके पछताने के सिवा कुछ ना कर सके।

मालूम हो कि जामो विकास खंड क्षेत्र के जनापुर की प्रसव पीड़ित पूजा इलाज के लिए एम्बुलेंस 102 से अस्पताल के लिए निकली। आधे रास्ते में सड़क पर एम्बुलेंस तकनीकी खराबी के चलते खराब हो गई। उधर प्रसव पीड़ित महिला दर्द से कराह रही थी। साप्ताहिक लॉकडाउन (Weekly Lockdown) के चलते कोई साधन सवारी भी नही दिखी। बेबस परिजन प्रसव से पीड़ित महिला की कराह सुन कर कुछ नहीं कर सके। काफी देर बाद दूसरी एम्बुलेंस आई तो महिला को लेकर अस्पताल गई जहां इलाज शुरू हुआ।

चालक ने बताई अपनी मजबूरी

चालक ने बताया कि एम्बुलेंस का एक्सल खराब हो कर टूट गया है। मिस्त्री आएगा तो बनेगी, तब हम मरीज को लेकर जाएंगे। इस तरह संवेदनहीनता स्वास्थ विभाग (Health Department) में आए दिन देखने को मिलती है। जिम्मेदार अपनी नाकामी छिपाने के लिए कोई ना कोई बहाना खोज लेते है। इस बार की घटना कोई नई घटना नहीं है। जिले आए दिन ऐसी घटना होती रहती है। विभाग के जिम्मेदार महज आश्वासन तक ही सीमित रहते है और समस्या सिर्फ अखबार की सुर्खियों तक ही रह जाती है।

जल्द ही दूर होगी समस्या- आशुतोष दुबे

मुख्य चिकित्साधिकारी आशुतोष दुबे ने पूरे मामले में बताया कि एम्बुलेंस खराब होने की शिकायत आ रही है। संबंधित एजेंसी के मैनेजर से वार्ता की जा रही है। खराब एम्बुलेंस को बदल कर पुरानी एम्बुलेंस को जल्द ही मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया गया है।

Tags:    

Similar News