Amethi News: प्रियंका गांधी के लिए अमेठी बनी चुनौती, कल करेंगी तीन जनसभा

Amethi News: प्रियंका गांधी कल अमेठी में तीन जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के लिए वोट मांगेंगी।

Update: 2024-05-12 15:42 GMT

प्रियंका गांधी। (Pic: Social Media)

Amethi News: गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी में कांग्रेस के खोए हुए वजूद को वापस लाने का जिम्मा प्रियंका गांधी के कंधों पर है। प्रियंका गांधी तेरह मई को अमेठी में तीन जन सभा संबोधित करेंगी। फिलहाल अमेठी में प्रियंका गांधी पहली बार प्रचार करने नहीं आ रही है। इसके पहले भी विधान सभा चुनाव एवं राहुल गांधी के लिए वोट चुकी हैं। कांग्रेस की इस उम्मीद को पूरा कर पाने में प्रियंका गांधी कितना असर दार होंगी यह तो चार जून के बाद ही पता चलेगा।

साख बचाने की कोशिश

अमेठी में कांग्रेस भले ही गांधी परिवार से किसी को टिकट नहीं दिया है। फिर भी अमेठी में गांधी परिवार की साख एक फिर से दांव पर है। राजनीतिक गलियारे में यही चर्चा है कि गांधी परिवार के नाम और काम पर ही कांग्रेस प्रत्याशी को वोट मिलेगा। कांग्रेस प्रत्याशी की पहचान अमेठी में एक राजनेता के रूप में नहीं हो पाई है। भले ही के एल शर्मा यह दावा कर रहे हैं कि चार दशक से मैं अमेठी की सेवा कर रहा हूं। फिलहाल प्रियंका गांधी अमेठी विधान सभा में तीन मीटिंग करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी के के एल शर्मा के लिए वोट की अपील करेंगी।

पहले भी कर चुकी हैं प्रचार

प्रियंका गांधी अमेठी में चुनाव प्रचार के लिए पहली बार नहीं आ रही हैं। काफी दिनों से अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका अमेठी आती रही हैं। प्रियंका गांधी भले ही राजनीति में पूरी तरह सक्रिय नहीं थी। फिर भी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रियंका गांधी अमेठी में जान लगा दी थी। उस समय प्रियंका गांधी के प्रचार का असर अमेठी में नहीं दिखाई पड़ा था। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका गांधी का प्रचार कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा के लिए कितना कारगर साबित होता है।

कल करेंगी तीन जनसभा

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर बाद साढे तीन बजे संग्रामपुर ब्लॉक के शुकुलपुर पहुंचेंगी। जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे हारीपुर पहुंचेगी। वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद कांग्रेस कार्यालय अमेठी में भी शाम साढ़े पांच बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में सभाएं करेंगी। पार्टी संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News