Amethi News: योगी सरकार की बड़ी सौगात, औद्योगिक गलियारा के लिए एक अरब 56 करोड़ का बजट

Amethi News: केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब औद्योगिक गलियारे के विकास को मंजूरी दी है।

Update: 2024-02-08 16:19 GMT

Amethi News (Pic: Social media)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक गलियारा के रूप में संसदीय क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब किसानों से औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शासन की ओर से एक अरब 56 करोड़ से अधिक धनराशि जारी की गई है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लागतार अमेठी के विकास के लिए प्रयास किया जा रहा है। सड़क, रेलवे, परिवहन सहित तमाम क्षेत्रों में विकास की योजनाओं का लाभ अमेठी वासियों को मिल रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास औद्योगिक गलियारे की मांग सूबे के मुखिया से किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक गलियारे के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रथम चरण में भूमि अधिग्रहण होगा। औद्योगिक निवेश होने से अमेठी वासियों को बहुत लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब औद्योगिक गलियारे के विकास को मंजूरी दी है। औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए पहले चरण में किसानों से भूमि क्रय के लिए एक अरब 56 करोड़ से अधिक की धनराशि शासन की ओर से मंजूर हुई है। उन्होंने आगे बताया कि दीदी की इच्छा है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र को हर क्षेत्र में विकसित बनाएं। इसके लिए हर स्तर पर उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News