Amethi News: सांसद महिला खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, डेढ़ लाख महिलाएं होंगी शामिल

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद महिला खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को खेल जगत में महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट का अवसर दे रही है।

Update: 2024-02-01 12:30 GMT

सांसद महिला खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन (न्यूजट्रैक)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद महिला खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को खेल जगत में महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट का अवसर दे रही है। सांसद द्वारा आयोजित सांसद महिला खेल कूद प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में शुरू होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आगामी आम चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग द्वारा भले ही नही किया गया है। फिर भी देश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लगातार लोगों से जुड़ने का कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत जन संकल्प यात्रा, जन चौपाल के बाद अब केंद्रीय मंत्री द्वारा सांसद महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर फोकस होगा।इस प्रतियोगिता अमेठी के इतिहास में पहली बार होगा। इसके पूर्व सांसद स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी विशाल सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें संसदीय क्षेत्र के भारी संख्या में युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सांसद खेल प्रतियोगिता की अपार सफलता के बाद सांसद द्वारा बड़े पैमाने पर महिलाएं इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र की महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बड़े स्तर पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र की डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता 15 से 20 दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Tags:    

Similar News