Amethi News: शिवपाल ने इंडिया गठबंधन को लेकर दिया बयान, राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार उतरने का निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ा

Amethi News: कहा-बीजेपी को हराने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन यूपी में बहुत मजबूती से लड़ेगा।

Update:2023-12-10 20:23 IST

Shivpal Singh Yadav (Pic:Newstrack)

Amethi News: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने अमेठी में इंडिया गठबंधन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। आगमी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन यूपी में बहुत मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने आगे कहा समाज का हर वर्ग सपा को सपोर्ट कर रहा है। समाजवादी पार्टी यूपी में बीजेपी को हराने के लिए सक्षम है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत है

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने अमेठी में सावदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अमेठी में सपा का उम्मीदवार होगा या इंडिया गठबंधन का होगा यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। लेकिन अमेठी से इस बार बीजेपी को इंडिया गठबंधन हराकर भेजेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी से कौन उम्मीदवार होगा अभी इस पर विचार विमर्श होगा उसके बाद प्रत्याशी भी उतर जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय है बीजेपी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन जो बना है वह मजबूत है। वहीं बसपा द्वारा आकाश आनंद को बसपा की बागडोर सौंपने पर कहा कि हमारी उनको शुभकामनाएं हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि यह उनकी पार्टी का मामला है। इसे वह लोग ही जाने की किसे बागडोर देनी है। किसे नहीं हमारी तो उनको शुभकामनाएं हैं। हम इतना जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत है। चाहे अल्पसंख्यक समाज हो, चाहे पिछड़ा हो, चाहे दलित हो या चाहे जिस समाज का हो सभी समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं।

सत्ता पक्ष के नेताओं के यहां बहुत करेंसी है, वहां कोई नहीं जाता

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम है। हमारी व्यक्तिगत राय विपक्ष के सभी नेताओं को है की इंडिया गठबंधन मजबूत हो और उसमें सब लोग मिल करके भारतीय जनता पार्टी को हारने का काम करें। समय पर तय हो जाएगा कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। जब हम मंत्री थे समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव की सरकार में नेताजी की सरकार में हमने जितना काम किया है। उतना कोई भी सरकार नहीं कर पाई। कांग्रेस नेता के घर करेंसी बरामद होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा, अभी तक जो भी है सामने आ रहा है। यह सब केवल विपक्ष के यहां ही दिखाई देते हैं। सत्ता पक्ष के यहां नहीं दिखाई देंगे। सत्ता पक्ष के नेताओं के यहां बहुत करेंसी है। वहां कोई नहीं जाता।

हम भारतीय जनता पार्टी को हराकर भेजेंगे

इंडिया गठबंधन तय करेगा की किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इंडिया गठबंधन में बहुत से चेहरे हैं। बहुत पुराने चेहरे हैं अनुभवी लोग हैं। समय पर सब सामने आ जाएगा इसकी चिंता शायद किसी को नहीं करनी चाहिए। हम इतना जानते हैं की उत्तर प्रदेश में हम भारतीय जनता पार्टी को हराकर भेजेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में क्या कर रही हैं। यह यहां के लोगों को पता है। आप लोग बेहतर जानते हैं हमने जो देखा है जो यहां का माहौल तो यही है कि यहां की जनता उनको हराकर भेजेगी। हम इतना जानते हैं कि इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी यहां मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हरायेगा। सपा नेता शिवपाल यादव अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के पुत्र के विवाह के बाद आयोजित समरोह में शिरकत करने आए थे। इसके बाद वे युवा सपा नेता जय सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया।

Tags:    

Similar News