Amethi: विकसित भारत संकल्प यात्रा में भीड़ देख गदगद हुई स्मृति ईरानी, बोलीं- मोदी की गारंटी से जुड़े 2,85,000 लोग

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्थक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए लोगों का विश्वास और पक्का करने में यह यात्रा सार्थक सिद्ध हो रही है।

Update: 2024-01-14 06:09 GMT

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भीड़ देख गदगद हुई स्मृति ईरानी (न्यूजट्रैक)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में मोदी की गारंटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्थक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए लोगों का विश्वास और पक्का करने में यह यात्रा सार्थक सिद्ध हो रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब तक संसदीय क्षेत्र के लगभग 2,85,000 परिवारों को इस महाअभियान से जोड़ा गया। संसदीय क्षेत्र के सोलह ब्लाकों में सात सौ छिहत्तर कार्यक्रम आयोजित किए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अपने शोशल मीडिया एक्स से जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि अमेठी लोकसभा अंतर्गत भेटुआ ब्लॉक के टिकरी ग्रामसभा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। आगे उन्होंने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है, कि अब तक अमेठी लोकसभा के सोलह ब्लॉकों में सात सौ छिहत्तर स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 2,85,000 से अधिक परिवारजनों को इस महाअभियान के साथ जोड़ा गया है। आगे उन्होंने लिखा है कि मोदी की गारंटी को लोगों तक पहुंचाने एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु लोगों का विश्वास और पक्का करने में यह यात्रा सार्थक सिद्ध हो रही है।

बता दें कि इन दिनों अमेठी सांसद वा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में डेरा डाल दी है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह दस बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक तक गांव गांव भ्रमण कर लोगों से मिल रही है। वृहस्पतिवार से शनिवार तक सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में रही। अंतिम दिन शनिवार को भेटुआ ब्लाक के पिंडोरिया में जहां जनसंवाद यात्रा में शामिल हो कर आम लोगों से मुलाकात किया वही टिकरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने आम लोगों से शिकायती पत्र लेकर उनकी समस्याओं के निस्तारण लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलकर उनका हाल चाल लिया।

Tags:    

Similar News