Saharanpur News: बाढ़ प्रभावित गांव में बिजली ठीक कराने गए विद्युत अभियंता यमुना में बहे, गोताखोर कर रहे तलाश

Saharanpur News: जनपद के चिलकाना विद्युत उपखंड में तैनात अवर अभियंता प्रमोद कुमार एक दुखद हादसे में यमुना नदी में बह गए। यमुना नदी पार गांव सौंदेबांस और कांसेपुर में अतिवृष्टि के कारण विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी।

Update: 2023-07-19 10:57 GMT

Saharanpur News: जनपद के चिलकाना विद्युत उपखंड में तैनात अवर अभियंता प्रमोद कुमार एक दुखद हादसे में यमुना नदी में बह गए। यमुना नदी पार गांव सौंदेबांस और कांसेपुर में अतिवृष्टि के कारण विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी। अपनी टीम के साथ प्रमोद कुमार विद्युत ठीक कराने के लिए गए थे। कार्य करते समय पैर फिसलने के कारण वो यमुना नदी में जा गिरे और तेज बहाव के चलते बह गए। स्थानीय गोताखोर यमुना नदी में प्रमोद कुमार की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ सदर चिलकाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। लेकिन अभी तक प्रमोद कुमार का कुछ पता नहीं चला है।

Tags:    

Similar News