औरैया: कोटा डीलर चुनाव ,शिकायत के बाद स्वयं सहायता समूह निर्विरोध निर्वाचित

इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने समूह की अध्यक्ष नीलम देवी को कोटा डीलर नियुक्त कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी व पुलिस भी मौजूद रही।;

Update:2021-02-10 18:13 IST
मगर चुनाव के दौरान आम सहमति बनी और सभी सदस्यों ने जय शिव स्वयं सहायता समूह को अपना समर्थन पेश कर दिया।

औरैया: सदर विकास खंड के ग्राम पुरवा रहट में प्रशासनिक अनदेखी के चलते अवैधानिक तरीके से एक व्यक्ति को कोटा दे दिया गया था। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी सदर से की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी ने चुनाव को निरस्त कर दिया और दोबारा से चुनाव कराए जाने की बात कही।

निर्विरोध निर्वाचित

बुधवार को चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें पांच स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। सभी समूहों के सदस्यों ने एक समूह की अध्यक्ष को निर्विरोध रूप से कोटा चलाए जाने के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दिया।बुधवार को विकासखंड औरैया की ग्राम पंचायत पूर्वारहट में कोटा डीलर का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें पांच स्वयं सहायता समूह ने अपनी अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।

यह पढ़ें...जौनपुर में सांड का तांडव: अधेड़ बन गया इसका शिकार, मौत के बाद गुस्से में ग्रामीण

नाराज ग्रामीणों ने की शिकायत

चुनाव के दौरान चार स्वयं सहायता समूह ने एक समूह के ऊपर पूरी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया। इसलिए सभी ने उसी को सपोर्ट कर दिया गया। उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र यादव को शिकायत मिली थी कि 29 जनवरी को बिना चुनाव कराए कोटा एक अन्य व्यक्ति को दे दिया गया है। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने अपनी शिकायत की थी।

 

चुनाव दोबारा से संपन्न कराया

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र यादव ने कोटे का चुनाव दोबारा से संपन्न कराया। जिसमें गांव के 5 समूहों ने भागीदारी प्रस्तुति की। जिसमें पूर्वारहट के स्वयं सहायता समूह जिसमें सरस्वती, श्रीकृष्णा, जय शिव एवं बाबा साहब ने अपनी अपना अपना आवेदन प्रस्तुत किया। मगर चुनाव के दौरान आम सहमति बनी और सभी सदस्यों ने जय शिव स्वयं सहायता समूह को अपना समर्थन पेश कर दिया।

यह पढ़ें...ICC Test Ranking: नीचे गिरे कोहली, ऊपर चढ़े बुमराह-अश्विन, देखें लेटेस्ट लिस्ट

इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने समूह की अध्यक्ष नीलम देवी को कोटा डीलर नियुक्त कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी व पुलिस भी मौजूद रही। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा की गई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी दिखाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कार्यवाही पर संतुष्टि व्यक्त की।

 

रिपोर्टर प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

Tags:    

Similar News