Auraiya News: भ्रष्टाचार के खिलाफ देर रात तक धरने पर बैठे रहे सभासद, लगाए गंभीर आरोप

Auraiya News: धरने पर बैठे सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता उनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पालिका अध्यक्ष के गुर्गों से खतरा है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-19 04:25 GMT

धरना देते सभासद। (Pic: Newstrack)

Auraiya News: नगर पालिका के सदस्यों के द्वारा देर रात तक भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन चला। इस मामले की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंचकर मामले को प्रदर्शन को खत्म कराया गया।

लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

औरैया नगर पालिका में लगातार एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिससे यह साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है कि यहां लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। पहले सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीन संविदा कर्मी को बिना वजह बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया था। तों वही अब सभासद भी नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां गुरुवार को भारी संख्या में सभासद एकजुट होकर नगर पालिका में पहुंच गए। जहां पर सभासद दोनों ईओ कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहा सभासद लगातार यही मांग करते हुए दिखाई दिए जब तक अधिकारी नहीं आएंगे हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

सभासदों ने ये लगाया आरोप

धरने पर बैठे सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता उनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि हम लोगों को पालिका के अध्यक्ष के गुर्गों से खतरा है। साथ ही साथ कहा है कि हम लोगों को किसी फर्जी मामले में फसाया जा सकता है। सभासदों ने कहा है कि पानी की टंकी की पुताई करने के नाम पर लाखों रुपए का गबन हुआ है। वही सभासदों के द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की जानकारी जब एसडीएम और ईओ को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सभासदों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। वही जल्द से जल्द सभासदों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद गुरुवार को देर रात सभासदों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।  

Tags:    

Similar News