Auraiya News: कभी न देखी होगी ऐसी राम भक्ति, लेट-लेट कर आ रहे हैं ये संत

Auraiya News: भगवान राम की भक्ति लोगों में हमेशा कुछ अच्छा कुछ नया करने की प्रेरणा देती है। कुछ लोग तो पैदल यात्रा कर अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करते हैं, तो कुछ लोग अपने साधनों या सार्वजनिक साधनों से यात्रा करते हैं। लेकिन लेट कर ...

Update: 2024-09-08 13:07 GMT

Auraiya News (Pic: Newstrack)

Auraiya News: औरैया में एक संत जमीन पर लेट लेट कर जाते दिखे। कहां की यात्रा है महाराज, तो पता चला अयोध्या के लिए निकली है सवारी। हैरानी की बात ये है कि ये यात्रा मार्च से बदस्तूर जारी है। अब तो रामलला के दर्शन करके ही पूरी होगी।

अजमेर से अयोध्या

भगवान राम की भक्ति लोगों में हमेशा कुछ अच्छा कुछ नया करने की प्रेरणा देती है। कुछ लोग तो पैदल यात्रा कर अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करते हैं, तो कुछ लोग अपने साधनों या सार्वजनिक साधनों से यात्रा करते हैं। लेकिन लेट कर रामलला से भेंट की अभिलाषा लिए आगे बढ़ना अपने आप में कुछ अलग है। ऐसा ही एक मामला औरैया में देखने को मिला जहां पर एक संत अयोध्या के लिए जाते दिखाई दिये। महाराज दीपेंद्र नंद ने बताया कि वह 8 मार्च को किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान से निकले थे। उनका कहना है कि वह लगभग 7 महीने से इसी तरीके से यात्रा कर रहे हैं।

भगवान राम के मंदिर का करना है दीदार

महाराज दीपेंद्र नंद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हमारे भगवान राम का भव्य राम मंदिर बन रहा है उसके दीदार करने हैं लेकिन हम दीदार भक्ति के साथ करेंगे। इसीलिए 24 घंटे जमीन पर लेटकर आगे की यात्रा कर रहे हैं। महाराज का कहना है कि मैं 850 किलो मीटर की यात्रा को तय करने के लिए निकला हूं। उम्मीद है कि अगले महीने मैं अयोध्या पहुंच जाऊंगा और भगवान राम के भव्य मंदिर का दीदार करूं।

महाराज जी ने बताया है कि उनका जगह-जगह पर लोग स्वागत कर रहे हैं और उनके खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान राम के भव्य मंदिर का दीदार करना चाहिए। मेरा भी सपना था कि मैं भी भगवान राम के भव्य दर्शन करूं और यह सुहाना मौका मिला है। मैं लोगों का धन्यवाद करता हूं जो मेरी जगह-जगह पर मदद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News