Auraiya: मां ने तीन बच्चों को नहर में डूबाया, दो की मौत, एक की तलाश जारी

Auraiya: फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला पहले अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर ले गये और फिर बच्चों को पानी में डुबा दिया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-27 08:02 GMT

औरैया में मां ने तीन बच्चों को नहर में डूबाया (सोशल मीडिया)

Auraiya News: जिल के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला पहले अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर ले गये और फिर बच्चों को पानी में डुबा दिया। जिससे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। वहीं एक बच्चे की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर एक बच्चा किसी तरह नहर के पानी से निकलकर भाग निकला। जिससे उसकी जान बच गयी। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गांव ताल्हेपुर में उस समय सनसनी फैल गयी। जब एक प्रियंका ने देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे बच्चों को नहर के गहरे पानी में डुबो दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो बच्चों के शव नहर से बाहर निकाल लिया है। वहीं एक बच्चे की तलाश की जा रही है।

एक बच्चा मां के कहर से किसी तरह बच पाया और वह नहर के पानी से निकलकर भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला प्रियंका के पति की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अपने चचेरे देवर के साथ रह रही थी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों को काफी आक्रोश है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने हत्यारोपी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News