Auraiya: व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस, अच्छा काम करने वालों को किया सम्मानित

Auraiya: जिले में हर साल की तरह इस साल भी व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहीद दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-05-26 11:34 GMT

औरैया में व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: यूपी के औरैया में रविवार को व्यापारी शहीद दिवस की मौके पर व्यापार मंडल के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सम्मानित करने का काम किया गया और व्यापारी शहीद दिवस के बारे में जानकारी भी दी गई।

शहीद व्यापारियों को दी गई श्रद्धांजलि

औरैया जिले में हर साल की तरह इस साल भी व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहीद दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां बताया गया कि व्यापारियों की मदद करते-करते और उनके लिए लड़ते-लड़ते जान गवांने वाले व्यापारियों के लिए हम लोग समय-समय पर इस दिवस का आयोजन करते हैं और शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि भी देते हैं। ऐसा ही कुछ आज किया गया है जहां पर 13 सहित व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी है। जिन लोगों ने व्यापारियों के लिए हमेशा अच्छे काम किया और वह आज दुनिया में नहीं हैं। उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अच्छे काम करने वालों को किया गया सम्मानित

व्यापार मंडल ने आगे जानकारी देते बताया है कि उन लोगों को भी सम्मानित करने का काम किया गया है जो लोग हमेशा व्यापारियों की मदद के लिए सामने आ जाते हैं। चाहे उनका कोई भी मामला हो हमारे व्यापार मंडल से जुड़े लोग जनता की और व्यापारियों की मदद के लिए सामने पहुंच जाते हैं। ऐसे सात कार्यकर्ता और पदाधिकारी को चुना गया है। जिनको सम्मानित किया गया है। क्योंकि उन्होंने व्यापारियों के लिए अच्छा काम किया है। आज व्यापार मंडल से व्यापारी वर्ग का भी खुश है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमेशा लोगों की मदद करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की मदद करता रहेगा। वहीं व्यापारियों की मदद करने को लेकर चर्चा भी की गई और कहा गया कि हम सभी को व्यापारियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

Tags:    

Similar News