Auraiya News: नहर की झाल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Auraiya News: मामला मुरादगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टकपुरा झाल का है। यहां से कुछ लोग आज गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर झाल में फंसे एक शव पर गई।;

Report :  Ashraf Ansari
Update:2025-02-01 17:58 IST

auraiya news

Auraiya News: जिले के मुरादगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का नहर की जाल में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

झाल में फंसा था युवक का शव

औरैया से गुजरी एक नहर में शनिवार को झाल में फंसा हुआ एक युवक का शव देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जहां झाल में फंसे शव को बाहर निकालने का काम किया। बताते चलें कि मामला मुरादगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टकपुरा झाल का है। यहां से कुछ लोग आज गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर झाल में फंसे एक शव पर गई। जिसके बाद भारी संख्या में भीड़ मौके पर जुटना शुरू हो गई।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

नहर की झाल में शव मिलने के बाद पुलिस के द्वारा झाल से शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों को शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया। लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया। पुलिस का कहना है कि शव काफी पुराना दिखाई दे रहा है। मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल के करीब है। मृतक क्रीम रंग की शर्ट पहना हुआ है, स्लेटी कलर की लोअर, सफेद रंग की सैंडो बनियान पहना हुआ है।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। शायद हो सकता है पहचान हो सके। लावारिस शव को मानते हुए पंचनामा भर गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कब और कितने दिन पहले हुई है।

Tags:    

Similar News