Auraiya News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

Auraiya News: महिला ने गांव की ही रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर से 5 साल पहले शादी की थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद भी चल रहा था।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-05-22 10:48 GMT

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस: Photo- Newstrack

Auraiya News: यूपी में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोशगपुर में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ पाया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

घर में अकेली रह रही थी महिला

औरैया जिले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ मिला महिला किराए के मकान में रहा करती थी। बता दें कि महिला ने गांव की ही रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर से 5 साल पहले शादी की थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद भी चल रहा था। आज महिला ने अपने घर के अंदर पहुंचकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आसपास के लोगों ने देखा कि महिला घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने फांसी के फंदे से उतारा महिला का शव

अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोशगपुर इलाके में महिला के द्वारा फांसी लगाई जाने की सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल करती हुई दिखाई दी। मामले को लेकर बताया गया कि महिला का फांसी के फंदे पर अंदर कमरे में शव झूल रहा था। पुलिस गेट को खोलकर अंदर दाखिल हुई और महिला के शव को फांसी की फंदे से नीचे उतारा।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पहले पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की फिर बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का कुछ और पता चल सकेगा।

Tags:    

Similar News