Auraiya News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Auraiya News: महिला अपने घर का गेट खोलने के लिए गई तभी अचानक से वह करंट की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-08 09:13 GMT

Auraiya News (Pic: Social Media)

Auraiya News: अच्छल्दा इलाके में घर के अंदर लगे लोहे के गेट में करंट आ जाने के बाद महिला की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के लोग जब घर पर पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

घर के अंदर लगे लोहे के गेट में आ रहा था करंट

औरैया जिले में एक महिला अपने घर का गेट खोलने के लिए गई तभी अचानक से वह करंट की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई। बताते चलें कि मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर गांव का है। यहां पर रहने वाले रजनी देवी पत्नी संजीव कुमार उम्र तकरीबन 45 साल अपने घर पर अकेली थी। महिला घर के अंदर बने लोहे की गेट को खोलने के लिए जाती है वैसे ही उसको करंट लग जाता है। महिला काफी देर तक जमीन पर पड़ी रहती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्यवाही की जाएगी।

घर पर अकेली थी महिला

रजनी देवी के परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस वक्त रजनी को घर पर करंट लगा था उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। हम लोग जब खेत से वापस घर के अंदर दाखिल हुए और दूसरे गेट पर पहुंचे तो देखा रजनी जमीन पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचते हैं जहां पर डॉक्टर से मृत घोषित कर देते हैं। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों में मातम छा जाता है। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को होती है तो पुलिस मौके पर पहुंचती है। जहां पर पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेती है और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है।  

Tags:    

Similar News