Auraiya News: यमुना नदी का बड़ा जलस्तर, पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की अपील

Auraiya News: ग्रामीणों को यमुना नदी के जलस्तर से बचने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासन के अधिकारी गांव गांव पहुंचकर लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट कर रहे हैं।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-19 09:58 GMT

यमुना नदी का बड़ा जलस्तर  (photo: social media )

Auraiya News: लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों से अपील कर रहा है।

यमुना नदी का बढ़ने लगा जलस्तर

औरैया जिले में हर साल यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। अबकी बार भी जैसी ही मानसून ने दस्तक दी वैसे ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले साल भी देखा गया था कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव के अंदर पानी पहुंच गया था, जिसके बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों को यमुना नदी के जलस्तर से बचने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासन के अधिकारी गांव गांव पहुंचकर लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट कर रहे हैं।

यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक ने किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे बाढ़ जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक औरैया के द्वारा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम अस्ता में पहुंचकर पीआरबी वाहन में लगे पीए सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में आप लोग यमुना नदी के आसपास बिल्कुल ही ना जाएं। खास तौर पर आप लोगों को ख्याल रखना होगा छोटे बच्चे और बुजुर्गों का। अगर कोई ऐसे में यमुना नदी के किनारे जाता है तो आपको उसको जाने से रोकना होगा। वही आपको अपने पशुओं का भी ख्याल रखना होगा। देखा जाता है की बारिश की मौसम में लोग बीमार होने लगते हैं बीमारियां तेजी से बढ़ने लगते हैं ऐसे में आप स्वास्थ्य संबंधित अगर कोई भी परेशानी आती है तो आप डायल 112 पर कॉल कर सकते हैं। हम आपकी मदद के लिए तुरंत पहुंचेंगे और आपकी हर संभव मदद करेंगे।।

Tags:    

Similar News