Amethi News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस ने अगस्त क्रांति के मौके पर केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। सरकार को महंगाई को न रोक पाने का लगाया आरोप

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-09 11:57 GMT

महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

Amethi News: अगस्त क्रांति दिवस पर बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। सोमवार को अमेठी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर जिला मुख्यालय में भ्रमण किया।


प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता


भाजपा के राज्य में भ्रष्टाचार बढ़े हैं

कार्यकर्ता हाथों में कटाआउट लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थें। योगी-मोदी हाय हाय, किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी,आदि नारे लगा कर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राजू पंडित ने कहा की भाजपा भ्रष्टाचार की जननी है। कमरतोड़ महंगाई इस बात का प्रमाण है। केंद्र और प्रदेश सरकार कितना घोटाला की है। सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। महिलाओं के साथ आए दिन घटनाएं हो रही है।


महंगाई का आलम यह है कि दो जून की रोटी गरीबों को नसीब नही हो रही है। हत्या लूट डकैती छिनौती, से आमजन परेशान है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में जनता इनको जवाब देगी। अमेठी विधान सभा में डा देवमणि तिवारी के नेतृत्व में जुलूस प्रदर्शन निकाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तिवारी ने कहा की भाजपा सरकार में आम जनता के साथ महिलाएं व्यापारी युवा सभी वर्ग त्रस्त है। हमारे युवाओं को नौकरी की ज़रूरत है। प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।


इस महामारी में प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन से जितनी मौत हुई है। लोगों ने जो जो परेशानियों का सामना किया है। वह कभी भुलाया नही जा सकता है। सरकार की सारी असलियत जनता के सामने आ गई है। अब जनता गुमराह नही होगी। जिले के जगदीशपुर और तिलोई विधान सभा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।अमेठी में भी कांग्रेस पार्टी आगामी विस चुनाव को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को घेर रही है। उक्त अवसर पर अशोक शुक्ला, सौरभ मिश्र,अनिल सिंह अरविंद चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News