Ayodhya News: लालजी वर्मा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, सपा की उपलब्धियों के दम पर अपना बेड़ा पार करने में जुटी भाजपा

Ayodhya News: समाजवादी पार्टी ने साथी समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, सपा की उपलब्धियों को गिना कर अपना बेड़ा पार करने में जुटी हुई है।

Report :  NathBux Singh
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-02 13:43 GMT

समाजवादी पार्टी का साथी समागम कार्यक्रम। 

Ayodhya News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने साथी समागम कार्यक्रम (saathi samagam program) के माध्यम से विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की तैयारियों को तेज करके आने वाले इलेक्शन में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा (Former Minister Lalji Verma) ने प्रदेश सरकार (state government) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा (BJP), सपा (SP) की उपलब्धियों को गिना कर अपना बेड़ा पार करने में जुटी हुई है। प्रदेश की जनता अब भाजपा (BJP) के झूठ को अच्छी तरह पहचान गई है, जिसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उदय प्रताप सिंह ने शिरकत किया।


आयोजक पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन (Former Minister Tej Narayan Pandey Pawan) ने इस विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को आर-पार की लड़ाई बताते हुए सभी को एकजुट होने का आह्वान भी किया। लालजी वर्मा (Former Minister Lalji Verma) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ही वह दल है जिसने सर्व समाज को साथ लेकर उत्तर प्रदेश को बुलंदियों तक पहुंचाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP supremo Akhilesh Yadav) की नीतियों और रीतियों से आम जनमानस बेहद प्रभावित हैं और इस बार मन बना चुका है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव (SP Supremo Akhilesh Yadav) को एक बार फिर सत्ता की चाबी सौंपी जाएगी


समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों का और बढ़ा विश्वास

इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की पूरे प्रदेश में लहर चल रही है हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने मुफ्त बिजली और सिंचाई की व्यवस्था के नाम पर जो घोषणा की है उससे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है। उदय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को अब तक की सबसे बेहतरीन सरकार बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर बुलंदियों को छू लेगा। अंतरराष्ट्रीय कवियत्री शबीना अदीब ने भी समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Government) को बनाने का आह्वान किया।


समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि सपा (SP) ही वह दल है जो प्रदेश को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम है। साथी समागम कार्यक्रम (saathi samagam program) में आज बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Government) बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों का तेज नारायण पांडे ने स्वागत किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू ने किया। मुख्य रूप से प्रवक्ता बलराम यादव, कवि जमेशद फैजाबादी, हामिद जाफर मिसम, छेदी सिंह, मनोज जायसवाल, रामअचल यादव, राहुल यादव पिंटू, टोनी सिंह, करन यादव व अन्य मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News