Bahraich News: नम आंखों के बीच शहीद सरबजीत सिंह पंचतत्व में विलीन, सरबजीत सिंह तेरा नाम रहेगा के लगे नारे

Bahraich News: रविवार तड़के जैसे ही बेटे का शव गांव पहुंचा। उसी समय शहीद की मां गश खाकर गिर गईं। परिवार के लोगों ने संभाला। तभी बहन भी रोते हुए जमीन पर गिर गई। नम आंखों के बीच शहीद सरबजीत सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-16 13:39 GMT

बहराइच: शहीद जवान सरबजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते लोग

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के रिसिया (Risia) के सिक्खनपुरवा गांव (Sikhanpurwa Village) निवासी सेना का शहीद जवान (martyr soldier) रविवार को गांव की मिट्टी में पंचतत्व को विलीन (Funeral) हो गया। पुलिस (UP Police) द्वारा सलामी देने के साथ ही अंतिम सफर की यात्रा शुरू हुई। पिता ने शहीद बेटे को मुखाग्नि दी। सांसद, पूर्व विधायक, एमएलसी समेत अधिकारियों और हजारों के हुजूम ने शहीद को श्रध्दा सुमन अर्पित किया।

बहराइच जिले के रिसिया विकास खंड क्षेत्र के सिक्खनपुरवा गांव निवासी सर्वजीत सेना में (Indian Army) जम्मू के राजौरी बार्डर (Rajouri border of Jammu) पर गुरुवार को ड्यूटी कर रहा था। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी। आतंकियों की फायरिंग में सेना का जवान शहीद हो गया था। दिल्ली से शहीद जवान का शव रविवार सुबह तीन बजे घर पहुंचा। शहीद जवान के पार्थिव शरीर का गांव और क्षेत्र के लोगों ने अंतिम दर्शन किया।

सरबजीत सिंह तेरा नाम रहेगा

इसके बाद पुलिस ने शहीद जवान को सलामी दी। सलामी के साथ ही जवान की अनंतिम यात्रा शुरू हुई। जब तक सूरज चांद रहेगा, सरबजीत सिंह (Martyred Jawan Sarvjeet) तेरा नाम रहेगा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ शहीद की यात्रा शुरू हुई। गांव में स्थित शमशान घाट में पिता सुरेंद्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। बैंड धुन के साथ ही शहीद की चिता जलने लगी। सभी अंत तक जयकारा लगाते रहे।


इससे पूर्व शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह, पूर्व एमएलसी अरुण वीर सिंह, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, करणवीर सिंह, एसडीएम नानपारा, सीओ जंग बहादुर यादव, रिसिया और मटेरा पुलिस के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

गश खाकर गिरतीं रहीं मां और बहन

रविवार तड़के जैसे ही बेटे का शव गांव पहुंचा। उसी समय शहीद की मां गश खाकर गिर गईं। परिवार के लोगों ने संभाला। तभी बहन भी रोते हुए जमीन पर गिर गई। मां और बहन शहीद का पार्थिव शरीर देखकर बार-बार गश खाकर गिरती रहीं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News