Barabanki News: खाद की कालाबाजारी और धान की तौल न होने से परेशान किसानों ने की आत्मदाह की कोशिश, कई दिनों से दे रहे धरना

Barabanki News: बाराबंकी में सैकड़ों किसान बाराबंकी जिला मुख्यालय (Barabanki District Headquarters) पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

Report :  Sarfaraz Warsi
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-13 11:31 GMT

खाद की कालाबाजारी और धान की तौल न होने से परेशान किसानों ने की आत्मदाह की कोशिश (Social Media)

Barabanki News: बाराबंकी (Barabanki News in Hindi) में आज किसानों (Kisan) आत्मदाह का प्रयास किया। दरअसल ये किसान खाद की कालाबाजारी (khad ki kalabazari) और क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से परेशान हैं। इसी को लेकर बीते कई दिनों से सैकड़ों किसान बाराबंकी जिला मुख्यालय (Barabanki District Headquarters) पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आज फतेहपुर में तीन-चार किसानों ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। ये देखकर पुलिसकर्मी (barabanki police) किसानों को रोकने दौड़े। तभी छीना-झपटी के दौरान पेट्रोल से भरा केन गिर गया। पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया है।

खाद की कालाबाजारी 

पूरा मामला बाराबंकी जिला मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक किसान (Kisan) कई दिनों से बाराबंकी जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय से खाद नहीं मिल रही है। जबकि रात के समय में खाद की कालाबाजारी (kalabazari) की जा रही है। वहीं, धान क्रय केंद्रों पर धान की तौल भी नहीं हो रही है। प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मान रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि समिति के सचिव खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इसके अलावा धान क्रय केंद्रों पर उनका धान भी नहीं तौला जा रहा है। इसके चलते वह काफी परेशान है और सरकार से मदद की आस लगाए बैठे हैं।

किसानों का कहना है कि अधिकारी कानों में तेल डालकर बैठे हैं पूरे सूबे में किसान परेशान हैं। ऊंट के मुंह में जीरे की तरह खाद मिल रही है अगर एक हजार किसानों को जरूरत है तो सौ किसानों को भी खाद नहीं मिल पा रही है। इस वजह से पूरी फसल बर्बाद हो रही है लेकिन इस सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों की परेशानी को राजनीतिक रंग देकर उनकी समस्या से मुंह फेरा जा रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News