Hunar Haat Lucknow 2021 :बॉलीवुड कलाकारों का राजधानी में जमावड़ा, हुनर हाट की लखनऊ में धूम

Hunar Haat Lucknow 2021 : ‘‘हुनर हाट’’ में देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक व्‍यंजन भी उपलब्ध हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-11 16:59 GMT

हुनर हाट (फोटो- सोशल मीडिया)

Hunar Haat Lucknow 2021 : राजधानी लखनऊ में शुरू हो रहे हुनर हाट के दौरान सांस्कृतिक समारोहों में रोज शाम देश के जाने माने कलाकार सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनमे फिल्म क्षेत्र के अभिनेताओं से लेकर गायिकी के क्षेत्र के बड़े कलाकार शामिल रहेंगे। जिन कलाकारों की तरफ से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

उनमे अन्नू कपूर, पंकज उधास, कुमार शानू, अलका याज्ञनिक, अल्ताफ राजा, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोसले, सदानंद विश्वास (कथक कलाकार), प्रेम भाटिया, विवेक मिश्रा, दिलबाग सिंह, रानी इंद्राणी शिबानी कश्यप, सुगंधा मिश्रा, भूपिंदर सिंह भूप्पी, मोहित खन्ना जैसे प्रसिद्ध कलाकार 12 से 21 नवम्‍बर तक आयोजित होने वाले ''हुनर हाट'' में प्रतिदिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

लखनऊ में हुनर हाट आरंभ तारीख-
Hunar Haat Lucknow Starting Date 2021

12 नवंबर

लखनऊ में हुनर हाट अंतिम तारीख-
Hunar Haat Lucknow Last Date

21 नवंबर

"हुनर हाट" उत्‍पादों की खरीदारी

इसके अलावा जो लोग हुनर हॉट में नहीं पहुँच पाएंगे उनके लिए ऑनलाइन (hunar haat online shopping) भी खरीदारी की सुविधा रखी गई है। ''हुनर हाट'' वर्चुअल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://hunarhaat.org/ और जीईएमपोर्टल पर भी उपलब्ध है।

हुनर हाट (फोटो- सोशल मीडिया)

देश-विदेश के लोग डिजिटल और ऑनलाइन माध्‍यम (hunar haat online shopping) से भी "हुनर हाट" उत्‍पादों की खरीदारी कर सकते हैं।उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और केरल सहित 30 से अधिक राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक कारीगर और शिल्पकार लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़ा, कागज, मिट्टी आदि से बने अपने स्वदेशी उत्पाद साथ लाए हैं।

''हुनर हाट'' का आयोजन इन शहरों में

''हुनर हाट'' में देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक व्‍यंजन भी उपलब्ध हैं।''हुनर हाट'' में ''विश्वकर्मा वाटिका'' के अलावा, ''सर्कस'' का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जहां भारतीय सर्कस कलाकार अपने शानदार विविध पारंपरिक मनोरंजक, करतब दिखाएंगे।

अगला ''हुनर हाट'' प्रगति मैदान, नई दिल्ली में (14 से 27 नवम्‍बर तक), हैदराबाद में (26 नवम्‍बर से 5 दिसम्‍बर तक), सूरत में (10 से 19 दिसम्‍बर तक), जेएलएन स्‍टेडियम नई दिल्ली में (22 दिसम्‍बर,  से 2 जनवरी  तक) आयोजित किया जाएगा।

आने वाले दिनों में ''हुनर हाट'' (hunar haat lucknow 2021) का आयोजन (hunar haat 2021 list) मैसूर, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुदुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला और अन्य स्‍थानों पर किया जाएगा।

''हुनर हाट'' लखनऊ लोकेशन 2021
Hunar Haat Lucknow 2021 Location

अवध शिल्प ग्राम, निकट अमर शहीद पथ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Tags:    

Similar News