Lucknow: फिर इलाज में मदद के लिए आगे आये CM योगी, किडनी के इलाज के लिए दिए आठ लाख

Lucknow: मुख्यमंत्री की तरफ से लखनऊ के रहने वाले अथर्व पांडेय को किडनी के इलाज के लिए 8 लाख रुपए की मदद मिली है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-08-20 16:51 GMT

सीएम योगी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया) 

Lucknow: सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे एक परिवार की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी मदद की है । मुख्यमंत्री की तरफ से लखनऊ के रहने वाले अथर्व पांडेय को किडनी के इलाज के लिए 8 लाख रुपए की मदद मिली है। वह काफी दिनों से इलाज के लिए परेशान थे। अथर्व पांडे लखनऊ के बक्शी का तालाब के रहने वाले हैं। उनका पिछले दो साल से मेदांता अस्पताल में डायलिसिस हो रहा हैं। जिसके बाद से अथर्व के परिजन किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए परेशान थे।

परिजनों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से अथर्व पांडे ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। बताया जाता है कि अथर्व पांडेय पिछले दो साल से किडनी के इलाज के लिए परेशान थे, लेकिन अब लखनऊ के अथर्व पांडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी मदद मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले भी सोशल मीडिया पर मदद के लिए आने वाले विडियो पर मदद मांगने वालों की मदद करते रहे हैं।

अथर्व के इलाज के लिए आर्थिक सहायता

सोशल मीडिया पर अथर्व के वीडियो पोस्ट होने के बाद संवेदनशील सीएम योगी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अथर्व के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी। योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो चुकी है।

फोटो- सोशल मीडिया 

इससे पहले भी इसी साल मई में योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अपील का संज्ञान लेते हुए 4 साल की शिवा पांडेय के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 10 लाख रुपए की मदद की थी ।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम पहले गरीबों की मदद का रिकॉर्ड बना चुके हैं। प्रदेश के गरीबों की मदद करने में मुख्यमंत्री योगी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं, जिन्होंने बीमारों और गरीबों को सहायता प्रदान करने के लिए करीब 10 अरब रुपये खर्च किए।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से जरूरतमंदों की मदद

योगी शुरू से ही गरीबों, मजलूमों, असहायों और गंभीर रोगियों की मदद में आगे रहे हैं। वह पहले जब गोरखपुर के सांसद थे। तब भी लोगों की इसी तरह खूब मदद किया करते थें लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह लगातार मुख्यमंत्री सहायता कोष से जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से वित्तीय वर्ष 2017-18 में 13 हजार 224 लोगों को एक अरब 84 करोड़ 42 लाख 88 हजार 750 रुपए, वित्तीय वर्ष 2018-19 में 17 हजार 772 लोगों को दो अरब 56 करोड़ 34 लाख 61 हजार 400 रुपए, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 18 हजार 14 लोगों को दो अरब 80 करोड़ 23 लाख 56 हजार 695 रुपए और वित्तीय वर्ष 2020-21 में 64,357 लोगों को 996 करोड़ रुपए दिए हैं।

Tags:    

Similar News