Lucknow News: डेंगू का कहर चरम पर, शुक्रवार को मिले 73 नये मरीज़, लोकबंधु में भर्ती हैं सबसे ज़्यादा 45 रोगी

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में डेंगू का प्रकोप थमता नहीं नजर आ रहा

Newstrack :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-22 18:29 GMT

मच्छरदानी लगाकर चल रहा मरीजों का इलाज (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: राजधानी में डेंगू (Dengue) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ के सभी अस्पतालों में मरीज़ भर्ती हैं। वार्ड के वार्ड फुल हो गए हैं। मग़र, स्वास्थ्य विभाग अभी भी खानापूर्ति करने में लगा है। सिविल अस्पताल, बलरामपुर और लोकबंधु हॉस्पिटल में रोज़ाना मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओपीडी में आने वाले तेज़ बुखार के रोगियों का पहले कार्ड टेस्ट किया जाता है, जिसके बाद सैम्पल एलाइजा जांच हेतु भेजते हैं। मरीज़ों के लिये सबसे बड़ी दिक़्क़त एलाइजा रिपोर्ट को लेकर भी है। सैम्पल लेने के तीसरे दिन रिपोर्ट मिल पा रही है। गुरुवार को राजधानी में डेंगू के 100 नये मरीज़ मिलने से हड़कंप मच गया था, जबकि शुक्रवार को 74 नये रोगी मिले।

लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं 45 मरीज़

कानपुर रोड़ स्थित लोक बंधु राजनारायण अस्पताल में डेंगू के 45 मरीज़ भर्ती हैं। राजधानी में सबसे ज़्यादा भर्ती रोगियों की संख्या इसी अस्पताल में है। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ''अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में आठ नये डेंगू मरीज़ों की कार्ड टेस्ट में पुष्टि हुई है, जबकि सात भर्ती मरीज़ पॉजिटिव निकले हैं। सभी मरीज़ों के सैम्पल एलाइजा जांच हेतु भेज दिए गए हैं।" उन्होंने बताया कि ''अस्पताल में डेंगू से संक्रमित 45 मरीज़ भर्ती हैं। जिनमें से 4 बच्चे हैं।''


सिविल अस्पताल में मिले 34 नये डेंगू मरीज़

हज़रतगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के 34 नये मरीज़ों की कार्ड टेस्ट में पुष्टि हुई है। जबकि, गुरुवार को 36 नये रोगी मिले थे। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. नन्दा ने बताया कि ''हॉस्पिटल में 16 मरीज़ भर्ती हैं। शुक्रवार को 36 नये डेंगू मरीज़ों की कार्ड टेस्ट में पुष्टि हुई है। सभी वयस्क हैं।''


बलरामपुर अस्पताल में वार्ड फुल

कैसरबाग स्थित बलरामपुर अस्पताल में तो डेंगू वार्ड फुल है। इमरजेंसी व प्राइवेट वार्ड में भी मरीज़ भर्ती हैं। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज़ों की संख्या 12 है। बता दें कि गुरुवार को अस्पताल में 27 नये डेंगू मरीज़ों की पुष्टि हुई थी। जबकि, शुक्रवार को 70-75 लोगों का टेस्ट किया गया। हालांकि परिणाम नहीं जारी किये गए। तो, ज़िम्मेदारों से संपर्क नहीं हो सका।


स्वास्थ्य विभाग से 32 मरीज़ों की हुई पुष्टि

जनपद के सिल्वर जुबली, आलमबाग, एनके रोड, अलीगंज, इन्दिरानगर, मलिहाबाद, काकोरी, टूडियागंज, चिनहट, आदि क्षेत्र में कुल 32 डेंगू धनात्मक रोगी पाये गये। वहीं, 2850 घरों व विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल 35 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया।

डेंगू से बचाव हेतु इन बातों का रखें ध्यान

• घर के आस-पास पानी जमा न हो।

• पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखें।

• कुछ अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सुखा दें एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग करें।

• पूरी बाह के कपडे पहनने की सलाह।

• बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।

• मच्छर रोधी क्रीम लगाएं।

• मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News