Lucknow News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सिविल अस्पताल में पीकू-नीकू वार्ड का निरीक्षण
Lucknow News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीकू-नीकू वार्ड का निरीक्षण किया।;
(फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
Lucknow News: राजधानी के हज़रतगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में एक महिला समेत दस बच्चे भर्ती हुए हैं। जो कि डायरिया की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीकू-नीकू वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही डायरिया से भर्ती हुए बच्चों के परिजनों से भी उनका हाल चाल पूछा। उन्होंने इस दौरान कहा कि बच्चों के इंतजाम में कोताही न बरती जाए।