Lucknow: अवध शिल्प ग्राम में हुनर हाट का आयोजन, 'पुश्तैनी कला' को बढ़ावा, लजीज व्यंजन के साथ सितारों की लगेगी महफिल

12 नवंबर को लखनऊ में हुनर हाट की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और यूपी सरकार के तमाम मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-11 07:52 GMT

Lucknow: मथुरा वृंदावन के बाद राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कल से हुनर हाट (Hunar Haat) की शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) इसका उद्घाटन करेंगे। उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Minister Mukhtar Abbas), डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) और यूपी सरकार (Yogi Government) के तमाम मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें लखनऊ में 32 हुनर हाट कार्यक्रम (Hunar Haat Program) की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Minister Mukhtar Abbas) ने बताया कि इस बार लखनऊ में देश के तमाम राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों की कला को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही देश के जाने माने कलाकार भी इसमें शिरकत करेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे।


केंद्र मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी (Minister Mukhtar Abbas) ने बताया की 12 नवंबर से 21 नवंबर तक लखनऊ में हुनर हाट का आयोजन हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली (Delhi), नागालैंड, मणिपुर, बिहार (Bihar), आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब (Punjab), कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत 30 से ज्यादा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat) में हुनर के उस्ताद कारीगर अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, कपड़े, कागज, मिट्टी के शानदार उत्पाद लेकर आएंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक पकवान भी इसमें उपलब्ध होंगे। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बार हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat) में सबसे ज्यादा आकर्षित विश्वकर्मा वाटिका और सर्कस का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि देश के 3 राज्यों से सर्कस के कलाकार जो विलुप्त हो रहा था उसके भी कारीगरों को ढूंढ कर बुलाया गया है और वह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।


देश के जाने माने कलाकार करेंगे शिरकत

इस बार के हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat) में देश के जाने माने कलाकार कभी शिरकत करेंगे।जिसमें 13 नवम्बर को अनु कपूर, 14 नवंबर को जाने-माने गायक कुमार सानू (Singer Kumar Shanu), 15 नवंबर को सुरेश वाडेकर का प्रोग्राम होगा, 16 नवंबर को अल्ताफ राजा का कार्यक्रम होगा, 17 को दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) का कार्यक्रम होगा, 18 को शिवानी कश्यप, संकेत भोसले, सुगंधा कश्यप, 19 तारीख को अलका याग्निक का कार्यक्रम होगा, 20 नवंबर को सुगंधा मिश्रा, भूपिंदर सिंह भुप्पी, मोहित खन्ना (Mohit Khanna) और उनकी पूरी टीम आएगी, 21 तारीख को गजल सम्राट पंकज उदास आ रहे हैं। यानी इस बार के हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat) में देश के जाने-माने गायक, कलाकार शाम 6 बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे।

नकवी Minister Mukhtar Abbas) ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में 6 लाख से ज्यादा कलाकारों को रोजगार से जोड़ा गया है। इसके साथ ही 24 से 27 नवंबर दिल्ली के प्रगति मैदान में भी हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat) का अयोजन किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News