UP Election: योगी सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' तैयार करेगी कांग्रेस, आचार्य प्रमोद कृष्णम को कमान, प्रियंका करेंगी समीक्षा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आचार्य प्रमोद कृष्णम की अध्यक्षता में चार्जसीट कमेटी प्लान के तहत योगी सरकार को घेरने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी।

Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-20 05:37 GMT

 प्रियंका गांधी की चुनाव तैयारियों पर समीक्षा बैठक। 

Lucknow: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में आज चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही यूपी में आज से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा भी शुरू हो रही है। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की कमान प्रियंका गांधी संभालेंगी। इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। ये यात्रा पूरे प्रदेश में निकली जाएगी।

चार्जशीट कमेटी की बैठक

इसके साथ ही आज शाम 4 बजे यूपीसीसी की नवगठित चार्जशीट कमेटी की भी बैठक होगी। कांग्रेस मुख्यालय पर होने वाली इस बैठक में प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। प्रियंका ने इस कमेटी का अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम को बनाया है। आज होने वाली बैठक में कैसे यह कमेटी कार्य करेगी, योगी सरकार को कैसे घेरना है, जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना है । इन तमाम विषयों पर चर्चा होगी। उसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम की अध्यक्षता में चार्जसीट कमेटी प्लान के तहत योगी सरकार को घेरने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी।

क्या है चार्जसीट कमेटी

दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरने के लिए कमेटियां गठित की थीं, जिसमें से एक चार्जसीट कमेटी भी है, इसकी कमान उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम को सौंप रखी है। यह कमेटी योगी सरकार में हुए भ्रष्टाचार, अपराध और किसानों के मुद्दों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके तहत कांग्रेस नेता योगी सरकार के खिलाफ लोगों को जानकारी देंगे और अपनी पार्टी की नीतियों और कार्यों को जनता को बताएँगे। इस कमेटी में प्रमोद कृष्णम के साथ कई नेताओं को भी लगाया गया है, जो एक प्लान के तहत कार्य करेंगे।

प्रियंका का यूपी में बड़ा दांव

इससे पहले प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यूपी की सियासत में बड़ा दांव चला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी है। प्रियंका ने नया नारा दिया है "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" प्रियंका ने कहा है कि वह पूरी यूपी में जहां भी गई हैं महिलाओं को आगे बढ़ाने की बातें सामने आई हैं। जिसके तहत उन्होंने यह फैसला लिया है कि वह उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी सीटों पर महिला कैंडिडेट उतारेंगी। इसके लिए उन्होंने 15 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं।

Tags:    

Similar News