पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गरीब कल्याण मेलों का आयोजन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आगामी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे प्रदेश के कल्याण के लिए कई आयोजन किए जाएंगे।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-03 12:17 GMT

योगी और पं दीनदयाल उपाध्याय (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Lucknow News:  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आगामी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे प्रदेश के कल्याण के लिए कई आयोजन किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में गरीब कल्याण मेलों का आयोजन सभी 826 विकास खंडों पर किया जाएगा।इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेले में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग वितरण, विभिन्न पेंशन, आवास और स्वरोजगार योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजना से जोड़े जाने के साथ-साथ आरोग्य मेलों का भी आयोजन होगा।

इसके अलावा बैंकों से समन्वय स्थापित कर विशेष ऋण शिविर लगाये जाएंगे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इ सभी संबंधित विभाग तैयारी पूरी कर लें। तथा सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में 5 सितंबर से स्वच्छता-सैनीटाइजेशन का वृहद अभियान शुरू किया जाए। जिलों के लिए नामित नोडल अधिकारी तत्काल जिम्मेदारी संभाल लें। 7 सितंबर से आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी सर्विलांस किया जाए।

उधर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया गया कि विगत 24 घंटे में हुई कोविड टेस्टिंग में प्रदेश के 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 11 जनपदों में इकाई अंक में मरीजों की पुष्टि हुई। आज 24 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 239 है।

बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 29 लाख 86 हजार 724 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 37 हजार 439 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 21 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 308 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विगत दिवस 16 लाख 26 हजार 897 लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 58 लाख के पार हो चुका है। अब तक 06 करोड़ 36 लाख 88 हजार से अधिक नागरिकों ने टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। 

Tags:    

Similar News