सपा विधायकों का हल्लाबोल, यूपी मानसून सत्र के पहले दिन बैलगाड़ी से पहुंचे विधानसभा, लखनऊ पुलिस ने रोका

Samajwadi MLA Dharna News : समाजवादी पार्टी के विधायकों ने आज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। लखनऊ स्थिति विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास सपा विधायक और कार्यकर्ता धरना दे रहे है।

Published By :  Shivani
Update: 2021-08-17 05:09 GMT

सपा विधायक बैलगाड़ी से जाते (Photo Ashutosh Tripathi)

Samajwadi MLA Dharna News: समाजवादी पार्टी के विधायकों ने आज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। लखनऊ स्थिति विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास सपा विधायक और कार्यकर्ता धरना दे रहे है। सपा नेता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उतरे हैं। सपा के धऱना प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के 1 किलोमीटर में पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान ट्रैक्टर, ट्रैक्टर ट्राली, बग्घी, बैलगाड़ी, भैसा गाड़ी पर रोक रहेगी। तांगा गाड़ी, आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील प्रदार्थ, सिलेंडर, घातक प्रदार्थ, हथियार के साथ पहुंचने पर रोक लगाई गई है।

यूपी मानसून सत्र का पहला दिन आज

दरअसल, आज से यूपी मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक, नेता और कार्यकर्ता आज विधानभवन पर सरकार के खिलाफ धरना देने पहुंचे हैं। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने धरना प्रदर्शन को एक परिधि में बैन कर दिया और ट्रैक्टर, बग्घी, बैलगाड़ी, भैसा गाड़ी पर रोक लगा दी है। कोई भी 1 किलोमीटर के दायरे में इन नियमो को तोड़ेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी हुआ है। जेसीपी लां एंड ऑर्डर लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने निर्देश जारी करते हुए धारा 144 लागू कर दिया है।

सपा विधायकों का धरना

वहीं सपा विधायक रिक्शा ठेला और बैलगाड़ी लेकर कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा पहुंचे। इनमें सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा और मान सिंह भी शामिल हैं। चेहरे पर आक्सीजन मास्क लगाकर विरोध करते हुए विधान सभा पहुंचे विधायकों की बैलगाड़ियों को पुलिस ने रोक दिया है।

फोटो में देखें सपा विधायकों का धरना....

Delete Edit

फोटो आशुतोष त्रिपाठी 

Samajwadi MLA Dharna

फोटो आशुतोष त्रिपाठी 

Samajwadi MLA Dharna

फोटो आशुतोष त्रिपाठी 

Samajwadi MLA Dharna


Tags:    

Similar News