UP Election 2022: लखनऊ कैंट से BJP उम्मीदवार बृजेश पाठक ने किया नामांकन, सपा से होगा सीधा मुकाबला

UP Election 2022: वर्तमान में बृजेश पाठक लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हैं लेकिन इस बार भाजपा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र को लखनऊ मध्य बदल कर लखनऊ कैंट कर दिया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-02 07:07 GMT

ब्रजेश पाठक (फोटो-न्यूजट्रैक)

UP Election 2022: चुनाव की तारीख नज़दीक आने के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति दिन-ब-दिन नए मोड़ लेती नज़र आ रही है। ऐसे में प्रदेश में कई ऐसी सीटें हैं जिनपर उम्मीदवार के तौर पर कई बड़े नामों की होड़ लगी हुई है। इसी के तहत लखनऊ कैंट विधानसभा सीट इसी का एक उदाहरण है, लेकिन बीते दिन भाजपा के उम्मीदवारों की जारी सूची ने सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

भाजपा ने वर्तमान में कानून मंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। बृजेश पाठक ने बुधवार सुबह लखनऊ कैंट सीट से अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।


आपको बता दें कि वर्तमान में बृजेश पाठक लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हैं लेकिन इस बार भाजपा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र को लखनऊ मध्य बदल कर लखनऊ कैंट कर दिया है।

कई सियासी उठापटक वाली रही ये सीट

लखनऊ कैंट विधानसभा सीट (Lucknow Cantt Assembly seat) वर्तमान में कई सियासी उठापटक की गवाह रही है, जिसमें अपर्णा यादव का भाजपा छोड़ सपा में शामिल होना और भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे का टिकट मांगने से लेकर कई अहम किरदार शामिल हैं लेकिन भाजपा की सूची में लखनऊ की सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से ब्रजेश पाठक को टिकट दिया गया है।



भाजपा के इस निर्णय से कैंट सीट के तमाम दावेदारों की इच्छा पर बिजली गिर गई है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी का नाम भी शामिल है।

अपने बेटे को लखनऊ कैंट टिकट दिलवाने के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने बहुत प्रयास किए, यहां तक कि 2024 का चुनाव न लड़ने और अपनी सांसदी की सीट से इस्तीफा देने तक की पेशकश रीता बहुगुणा जोशी ने कर दी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इनके मुकाबले ब्रजेश पाठक को तरजीह दी।

अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मयंक जोशी समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से उतर सकते हैं, अगर यह चर्चा सही साबित होती है तो यकीनन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लखनऊ की कैंट सीट पर चुनाव रोचक होने जा रहा है।

रीता जोशी ने लखनऊ कैंट सीट से की थी टिकट की मांग 

राजनीतिक हल्कों में इस बात की चर्चा है कि समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के पत्ते खुलवाने के लिए लखनऊ की सीटों पर अपने डमी उम्मीदवार खड़े कर दिये थे। कमजोर माने जा रहे इन प्रत्याशियों के बदले जाने की अब चर्चा तेज हो गई है जबकि भाजपा के पत्ते खुल कर सामने आ गए हैं।

कहा जा रहा है कि लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजू गांधी को बदला जा सकता है। अगर इनको बदला जाता है तो फिर दो नाम चर्चा में हैं जिसमें रीता बहुगुणा जोशी के बेटे के नाम की खूब चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि रीता जोशी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट सीट से टिकट की मांग की थी। अपने पत्र मे उन्होंने सांसदी छोड़ने और 2024 में चुनाव न लड़ने की बात भी कही थी लेकिन भाजपा हाईकमान ने इनकार कर दिया था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करती हैं।

रीता बहुगुणा जोशी ने विधानसभा चुनाव 2017 में कैंट सीट पर सपा की प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अब अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। अब कहा यही जा रहा है भाजपा नेतृत्व से नाराज रीता जोशी यदि अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट से टिकट हासिल कर लेती है तो लखनऊ कैंट सीट का मुकाबला रोचक हो जाएगा।

UP Election 2022, Brajesh Pathak , Lucknow Cantt seat, lucknow cantt assembly, lucknow cantt vidhayak, lucknow cantt candidate, Mayank Joshi, Rita Bahuguna Joshi, lucknow cantt seat se Brajesh Pathak , taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, latest up news, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022 

Tags:    

Similar News