Up Election 2022 : पश्चिमी यूपी में कहीं सपा रालोद-गठबन्धन का खेल न बिगाड़ दे बसपा !

Up Election 2022 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में वोटों की संभावनाओं के बीच बसपा (Bsp) के 40 प्रतिशत मुस्लिम वोट (Muslim vote) गठबन्धन का समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-01-24 12:15 IST

पश्चिमी यूपी में कहीं सपा रालोद-गठबन्धन का खेल न बिगाड़ दे बसपा ! (social media)

Up Election 2022 : यूपी के विधानसभा चुनाव (Up election 2022) में इस दफे सीधा मुकाबला सत्ताधारी भाजपा (Bjp) और सपा-रालोद गठबन्धन (Sp rld gathbandhan) के बीच है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में वोटों के ध्रुवीकरण  की संभावनाओं के बीच बसपा (Bsp) के 40 प्रतिशत  मुस्लिम वोट (Muslim vote) इस गठबन्धन का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसका सीधा लाभ भाजपा (Bjp) को ही मिलने की उम्मीद है। हांलाकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की उपस्थिति किसी भी दल का खेल बिगाडने की ताकत रखती है।

Bsp ने प्रत्याशियों की लिस्ट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर पहले चरण के चुनाव के लिए 53 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इसमें पार्टी ने 14 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इसके बाद  पार्टी ने 19  जनवरी को अपने 12  प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें चार मुस्लिम हैं। इस सूची में पार्टी ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशी भी बदल दिए थे। इसी तरह 22 जनवरी को दूसरे चरण की 55  सीटों में से 51  सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गये जिसमें 23  मुस्लिम हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 110  सीटों पर जिन प्रत्याशियों की घोषणा की है उनमें से 39  पर मुस्लिम प्रत्याषी है। 

एक दर्जन सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे 

इसके अलावा मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर पार्टी ने माजिद सिद्दीकी की जगह करतार सिंह भड़़ाना और गढ़ मुक्तेश्वर में मोहम्मद आरिफ की जगह मदन चौहान को चुनाव लड़़ाने का फैसला लिया है। वहीं सपा-रालोद गठबंधन ने करीब एक दर्जन सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें सिवालखास थानाभवन कैराना किठौर मेरठ बागपत धौलाना बुलंदशहर स्याना कोल और अलीगढ़ सीट शामिल हैं। 

हिन्दू वोटों का इकतरफा लाभ भाजपा को ही मिलेगा

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती ने इन सीटों में बुढ़ाना से हाजी मोहम्मद अनीस, चरथावल से सलमान सईदा, मीरापुर से मोहम्मद शालिम, सिवालखास से मुकर्रम अली उर्फ नन्हें खां, मेरठ दक्षिण से कुंवर दिलशाद अली, छपरौली से मोहम्मद शाहिन चौधरी, लोनी से आकिल चौधरी, मुरादनगर से हाजी अय्यूब इदरीशी, धौलाना से वासिद प्रधान, शिकारपुर से मोहम्मद रफीक उर्फ फड्ड़ा, कोल से मोहम्मद बिलाल, अलीगढ़ से रजिया खान, थाना भवन से जहीर मलिक, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बुलंदशहर से मोबीन कल्लू कुरैशी, आगरा उत्तरी से शब्बीर अब्बास, बेहट से रईस मलिक, नकुड से साहिल खान, गंगोह से नोमान मसूद, नजीबाबाद से शाहनवाज आलम, बढापुर से मोहम्मद गाजी, धामपुर से कमाल अहमद, चांदपुर से शकील हाशमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी, कांठ से आफाक अली खान, ठाकुरद्वारा से मुजाहिद अली, मुरादाबाद देहात से अकील चौधरी, मुरादाबाद नगर से इरशाद हुसैन सैफी, कुंदरकी से चांदबाबू मलिक, असमौली से रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा, संभल से शकील अहमद कुरैशी, गुन्नौर से फिरोज, चमरौव्वा से अब्दुल मुस्तफा हुसैन, रामपुर से सदाकत हुसैन, नौगांव सादात से सादाब खां उर्फ टाटा, अमरोहा से मोहम्मद नावेद अयाज, सहसवान से हाजी विट्टन, मुसर्रफ, शेखूपुर से मुस्लिम खां, तिलहर से नवाब फैजान अली खां को चुनाव मैदान में उतारा है। इतनी बड़ी संख्या में बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी उतरने के बाद से सपा -रालोद गठबंधन के माथे पर शिकन साफ़ दिख रही है।  उन्हें लग रहा है कि मुस्लिम वोटों के बाँट जाने से हिन्दू वोटों का इकतरफा लाभ भाजपा को ही मिलेगा।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022 , ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News