UP Election 2022: लखनऊ में भाजपा नेताओं ने जताया जीत का भरोसा, साक्षी बोले 350 तक पहुंचेगा आंकडा

UP Election 2022: यूपी चुनाव के चौथे चरण में आज नौ जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हो रही है। लखनऊ में कई वीआईपी ने अपने मतदान का प्रयोग किया।

Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-23 11:03 IST

लखनऊ में भाजपा नेताओं ने जताया जीत का भरोसा

UP Election 2022 : प्रदेश के नौ जिलों की 59 सीटों पर हो रहे मतदान (BJP leaders vote in Lucknow) के बीच आज राजधानी लखनऊ में कई वीआईपी ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इसमें केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Union Minister Rajnath Singh), कानून मंत्री बृजेश पाठक (Law Minister Brajesh Pathak), नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन (Urban Development Minister Ashutosh Tandon) और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza, Minister of State for Minority Welfare) समेत कई अधिकारियों ने अपना मतदान किया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की गहमा-गहमी के बीच आज यहां वोटिंग (Voting) हो रही है। 

'राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर भी हमारी सरकार ने काम किया'

बता दें कि इस चरण में योगी सरकार के दो मंत्री लखनऊ से तो 2 मंत्री फतेहपुर जिले से मैदान में हैं। इस मौके पर केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने आमजन के विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर भी हमारी सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहराएगी बल्कि हमारी सीटों की संख्या बढ़ने की भी नकारा नहीं जा सकती। 

बृजेश पाठक लखनऊ की कैंट सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं

अपना वोट डालने के बाद कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ लखनऊ मांटेसरी स्कूल में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर इस बार अपना परचम लहराने जा रही है। पाठक लखनऊ की कैंट सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वोट डालने के बाद इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि आज यूपी अपराध और आतंकवाद मुक्त है। हर कोई सुरक्षित महसूस करता है। लोगों को रोजगार मिल रहा है। हमने यूपी की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाया है और इसे नंबर एक भी बनाएंगे। उन्होेंने कहा कि इस समय लोग उसी के लिए वोट कर रहे हैं। हम सरकार बनाने जा  रहे हैं। 

'6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी'

भाजपा नेता साक्षी महाराज ने उन्नाव में मतदान केंद्र वोट डालने के बाद कहा कि उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी। 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।  हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए। मुझे लगता है कि पूरे देश में हिज़ाब पर प्रतिबंध लगाने का क़ानून बनना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में आकर मेरे सामने चुनाव लड़ लें। इस चरण में योगी सरकार के चार मंत्रियों की परीक्षा होने वाली है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि हर व्यक्ति अपना वोट डाले और समय पर डाले। लोग वोट डालने के बाद अपने घर जाएं किसी जगह पर भीड़ ना लगाएं। विश्व मानकों के हिसाब से देखें तो उत्तर प्रदेश का वोट प्रतिशत अब तक बहुत अच्छा रहा है।

Tags:    

Similar News