UP Election 2022: ब्राह्मण प्रत्याशियों के लिए मुफीद है लखनऊ कैंट सीट! कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ठोकेंगे दांव, 4 बार के विधायक सुरेश तिवारी का कटा टिकट

UP Election 2022: लखनऊ कैंट सीट से भाजपा ने सभी अटकलों को विराम देते हुए, प्रदेश सरकार में न्याय एवं विधायी मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दिया है। जबकि, इस सीट के लिए विधायक सुरेश चंद्र तिवारी और सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी का नाम शामिल था।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-01 17:41 GMT

UP Election 2022

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आख़िरकार लखनऊ विधानसभा (Lucknow Assembly) की 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। दोपहर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसके बाद, देर रात बीजेपी ने भी अपने कैंडिडेट्स को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

बहुप्रतीक्षित सीट कैंट से भाजपा ने सभी अटकलों को विराम देते हुए, प्रदेश सरकार में न्याय एवं विधायी मंत्री ब्रजेश पाठक (Minister Brajesh Pathak) को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने ज़्यादा कोई जोखिम न लेते हुए यह फ़ैसला लिया है। जबकि, इस सीट से कई और ब्राह्मण नेता टिकट मांग रहे थे। जिसमें मौजूदा विधायक सुरेश चंद्र तिवारी (MLA Suresh Chandra Tiwari) और सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी का नाम शामिल है।

ब्राह्मणों के लिये मुफीद है लखनऊ कैंट सीट

ब्राह्मण प्रत्याशियों के लिये यह सीट सबसे सुरक्षित मानी जाती है। आजादी के बाद से अभी तक मात्र चार बार ऐसा हुआ है, जब गैर ब्राह्मण प्रत्याशी इस सीट से जीता हो। जानकारी के तौर पर बता दें कि, 1957 में श्याम बहादुर मिश्रा, 1967 में बद्री प्रसाद अवस्थी, 1977 में कृष्ण कांत मिश्रा, 1980-89 तक प्रेमवती तिवारी, 1996-2012 तक सुरेश चंद्र तिवारी, 2012-19 तक रीता बहुगुणा जोशी और 2019 के उपचुनाव में फ़िर सुरेश चंद्र तिवारी ने जीत हासिल की थी।

  • 1957 -- श्याम बहादुर मिश्रा
  • 1967 -- बद्री प्रसाद अवस्थी
  • 1977 -- कृष्ण कांत मिश्रा
  • 1980-89 -- प्रेमवती तिवारी
  • 1996-12 -- सुरेश चंद्र तिवारी
  • 2012-19 -- रीता बहुगुणा जोशी
  • 2019 (उपचुनाव) -- सुरेश चंद्र तिवारी

समाजवादी पार्टी की तरफ़ से राजू गांधी को मिला है मौका

अब तक के इतिहास में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पक्ष में लखनऊ कैंट की सीट (Lucknow Cantt seat) कभी नहीं आ सकी है। 2017 के विधानसभा चुनावों (2017 Assembly Election) में जब अपर्णा यादव इस सीट से लड़ी थी, तब भी यह सीट सपा के खाते में नहीं गई थी। अपर्णा यादव उस चुनाव में 61,606 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, भाजपा से चुनाव लड़ रही रीता बहुगुणा जोशी को 50 प्रतिशत यानी 95,402 मत मिले थे। इसलिए, ऐसी स्थिति में राजू गांधी के लिये यहां की राह आसान नहीं होगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News