UP Election 2022: आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, आज बीजेपी में होंगे शामिल, स्वामी मौर्य को देंगे चुनौती !

मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में मंत्री रहे आरपीएन सिंह (कुंवर रंजीत प्रताप नारायण सिंह) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। बता दें, कि आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल क्षेत्र पडरौना के निवासी हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-01-25 10:59 IST

rpn singh latest news

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आज जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वो आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से मैदान में उतारने की तैयारी में है। 

आगामी दिनों में देश के पांच राज्यों में चुनाव होने हैं लेकिन जितनी हलचल और उठापटक उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिख रही है, वो किसी अन्य राज्य में नहीं। ताजा खबर ये है कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में मंत्री रहे आरपीएन सिंह (कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

बता दें, कि आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल क्षेत्र पडरौना के निवासी हैं। लेकिन, सबसे दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी नाम शामिल था। संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

आरपीएन सिंह का राजनीतिक करियर 

एक नजर अगर आरपीएन सिंह के राजनीतिक करियर पर डालें तो वो पडरौना विधानसभा सीट (Padrauna assembly seat) से साल 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं मगर उन्हें सफलता सिर्फ एक बार ही मिली। जिसके बाद उन्हें मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री पद मिला। 

कौन हैं आरपीएन सिंह? 

आरपीएन सिंह पूर्व कांग्रेस सांसद और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। ये तीन बार विधायक और एक बार सांसद रहे। मनमोहन सिंह सरकार में यानी यूपीए- 2 में गृह राज्य मंत्री का पद तक संभाला। आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने इन्हें झारखंड में कांग्रेस का प्रभारी भी नियुक्त किया था। यूपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आरपीएन सिंह पूर्व सांसद सीपीएन सिंह के बेटे हैं। 

मनमोहन सिंह सरकार में संभाला महत्वपूर्ण मंत्रालय

वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह ने किस्मत आजमाई थी। तब वो तीसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी हाथ आजमाया, लेकिन दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। मगर, वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें यूपीए-2 में भूतल परिवहन तथा सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री तक का महत्वपूर्ण पद मिला। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को बीजेपी प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने पराजित किया था।



Tags:    

Similar News