Raebareli News: आशा बहुओं ने स्मृति ईरानी के सामने लगाया नारा, केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को बताया कांग्रेसी

Raebareli News: स्मृति ईरानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उसी समय आशा बहुओं ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा लगा दिया।

Report :  Narendra Singh
Published By :  Monika
Update:2021-12-24 15:46 IST

स्मृति ईरानी (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Raebareli News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिया गया नारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' (ladki hu lad sakti hu ) असर दिखाने लगा है। आज रायबरेली में जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) यहां पहुंची तो यहां प्रदर्शन (pradarshan) कर रही आशा बहुओं ने यही नारा लगा दिया। जिससे मंत्री नाराज हो गई।

दरअस्ल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन (oxygen plant ka udghatan) कर जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उसी समय आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा लगा दिया। इस पर स्मृति ईरानी ने महिलाओं को कांग्रेसी बताया। वहीं महिलाओं ने कांग्रेस को समर्थन करने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (photo : social media ) 

आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद जब जनसभा को संबोधित करके वापस अपनी गाड़ियों की तरफ बड़ी तब वहां मौजूद आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं यह नारा लगाते ही स्मृति ईरानी भड़क गई। साथ ही कहा कि कांग्रेसी लोग इस कार्यक्रम में क्या कर रहे हैं। इस बारे में महिला से बात किया गया तो महिला ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं इस नारे से आखिर क्यों भड़की केंद्रीय मंत्री हम तो इस कार्यक्रम में आए थे लेकिन अब जब सांसद महोदय को हम आशा बहुओं पर भरोसा ही नहीं कि हम भाजपा के साथ हैं तो ठीक है हम कांग्रेसी ही सही लेकिन इस नारे का समर्थन करते हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (photo : social media ) 

केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को कांग्रेसी कह डाला

साथ ही आशा बहुओं ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर सांसद महोदय से मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे जहां से कार्यक्रम को समाप्त कर केंद्रीय मंत्री जनसभा से बाहर निकल रही थी आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं । नारा लगा दिया तो इस नारे से केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को कांग्रेसी कह डाला।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News