UP Election 2022: सभा में प्रियंका की ओर लपका बच्चा, मंच बुलाकर उठाया गोद में, वायरल हुआ वीडियो

UP Election 2022: कांग्रेस की डूबती हुई नैया बचाने के लिए प्रियंका जी-जान से जुटी हुई हैं। इस बीच अपने गढ़ को बचाने के लिए वह रायबरेली दौरे पर पहुंची हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2022-02-20 14:13 IST

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) के मद्देनजर रायबरेली दौरे (Raebareli Visit) पर पहुंची हैं। आज उनके रायबरेली दौरे का दूसरा दिन है और अब तक प्रियंका गांधी 6 नुक्कड़ सभाएं, 2 जनसभा और रोड शो कर चुकी हैं। आज भी नुक्कड़ सभाओं, जनसभाओं और रोड शो का सिलसिला जारी रहेगा। 

कांग्रेस की डूबती हुई नैया बचाने के लिए प्रियंका जी-जान से जुटी हुई हैं। इस बीच अपने गढ़ को बचाने के लिए वह रायबरेली दौरे (Priyanka Gandhi Raebareli Daura) पर पहुंची हैं। इस बीच एक सभा के दौरान एक बेहद प्यारा सा दृश्य देखने को मिला। दरअसल, रायबरेली में नुक्कड़ सभा करने के लिए जब प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची तो एक बच्चा उनकी तरफ लपकने लगा। जिस पर उन्होंने उस बच्चे को मंच पर बुलाकर गोद में उठाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

प्रियंका ने की ट्वीट कर वोट डालने की अपील

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक दो चरण का मतदान पूरा हो चुका है, जबकि रविवार को 16 जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों हेतु मतदान जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए यूपी की जनता से वोट डालने की अपील की है और कहा कि इस बार आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए। वोट जरूर करिए। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- उत्तरप्रदेश के मेरे बहनों-भाइयों, इन चुनावों में आप पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपको प्रदेश को एक नई राजनीति के रास्ते पर ले जाना है। आपको प्रदेश के आने वाले कल को संवारना है। इस बार आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए। वोट जरूर करिए।  

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। 

Tags:    

Similar News