Raebareli News: रायबरेली में नकली किन्नरों का भांडाफोड़, अवैध वसूली का आरोप
Raebareli News:हाल ही में डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर में एक लड़के को किन्नर के रुप में पकड़ा गया था, जबकि दूसरा मामला कोतवाली सलोन क्षेत्र के अंतर्गत करहिया बाजार में नकली किन्नर पकड़े गए हैं।;
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली जनपद में नकली किन्नरों की भरमार है, जो समाज के लोगों को वसूली कर लूट रहे हैं। यह नकली किन्नर असली किन्नरों की छवि को धूमिल कर रहे हैं और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।हाल ही में डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर में एक लड़के को किन्नर के रुप में पकड़ा गया था, जबकि दूसरा मामला कोतवाली सलोन क्षेत्र के अंतर्गत करहिया बाजार में नकली किन्नर पकड़े गए हैं।असली किन्नरों ने इन नकली किन्नरों को पकड़कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। नकली किन्नरों के कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें निर्वस्त्र करके पीटा गया।
किन्नर समाज की अगुवा जगदंबा गुरु ने बताया कि उनके चेलों ने इन नकली किन्नरों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि काफी समय से करहिया बाजार इलाके में नकली किन्नरों द्वारा लोगों से अवैध रूप से वसूली करने की खबर मिल रही थी।प्रतापगढ़ के रहने वाली अनीता किन्नर पर आरोप है कि वह इन नकली किन्नरों को भेजकर अवैध वसूली करवाती है। जगदंबा गुरु ने बताया कि अनीता द्वारा इन नकली किन्नरों को कपड़े पहनाकर अवैध वसूली करवाई जाती है और यह लोग चोरी, डकैती भी करते हैं।