UP Election 2022: ऊंचाहार में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, बोले कांग्रेस नेता, भाजपा जा रही और प्रियंका आ रही

UP Election 2022: कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra) का आज रायबरेली (Raebareli News) के ऊंचाहार विधानसभा के उसरैना चौराहा में पहुंची, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को भाजपा के लिए काल है।

Report :  Narendra Singh
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-31 17:08 GMT

UP Election 2022: राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के आवाहन पर चल रही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra) का आज रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा (Unchahar Assembly) के उसरैना चौराहा में पहुंची, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। प्रतिज्ञा यात्रा में चल रहे सभी वरिष्ठ नेताओं ने उमरन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

इस महिला सभा को संबोधित करते हुए प्रतिज्ञा यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी (Former MP Pramod Tiwari) ने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को भाजपा के लिए काल है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा कोई साधारण यात्रा नहीं है बल्कि आजादी की लड़ाई की दूसरी यात्रा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधान सभा के चुनाव में भाजपा जाने वाली है और प्रियंका आने वाली है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी कंपनियां बिक रही है और महंगाई आसमान पर है।


वहीं, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी (Former MP Pramod Tiwari) ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने देश की आधी आबादी जो कि महिलाओं की है, उसके सम्मान के लिए उसे देश के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने का संकल्प किया है। उनके इस निर्णय से उत्तर प्रदेश के विधानसभा में भारी मात्रा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। वहीं, उनके इस प्रयास से महिला समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा, जो महिलाएं समाज में दोयम दर्जे का जीवन जी रही हैं, वह आगे नेतृत्व करेंगी|

तिवारी ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कुछ प्रतिज्ञाएं की है जैसे कि छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देना। साथ ही किसानों के लिए प्रियंका पूरे जी-जान से लड़ रही हैं। उन्होंने वादा किया है कि वो उत्तर प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं व धान की खरीद करवाएंगी। साथ ही किसानों का पूरा कर्जा भी माफ करवाएंगी।


प्रतिज्ञा यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रमोद तिवारी (Former MP Pramod Tiwari) का जगतपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और विश्वनाथ गंज चौराहे पर भी उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उसके पश्चात उत्तरपारा में आयोजित एक बड़ी जनसभा को उन्होंने संबोधित किया।

प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी अजय राय महाराष्ट्र से आए बाजीराव खांडे और बाराबंकी से लोकसभा के प्रत्याशी रहे तनुज पुनिया, मऊ के पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, मनीष सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा पूरी यात्रा में साथ रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News