Raebareli News: युवती से दुष्कर्म, साक्ष्य देने के बावजूद पुलिस ने नहीं की आरोपी की गिरफ्तारी, एडिशनल एसपी ने दिया एक्शन का आश्वासन
Raebareli News: रायबरेली में थाना पुलिस की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस शांत बैठ गई।;
युवती से दुष्कर्म, साक्ष्य देने के बावजूद पुलिस ने नहीं की अभियुक्तों की गिरफ्तारी, एडिशनल एसपी ने दिया एक्शन का आश्वासन (newstrack)
Raebareli News: रायबरेली में थाना पुलिस की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस शांत बैठ गई। दुष्कर्म का वीडियो सौंपे जाने के बावजूद पुलिस गिरफ्तारी में देरी कर रही है। हताश पीड़िता ने गिरफ्तारी के लिए जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने को मजबूर हुई है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले तीन युवकों ने गांव की ही रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। सामाजिक कलंक के चलते युवती चुप रही। एक सप्ताह पहले जब वीडियो वायरल हुआ तो पीड़िता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। आज जब पीड़िता खुद एडिशनल एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की तहरीर मिली थी, इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरी घटना बछरावां थाना क्षेत्र की है। नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बछरावां सीएससी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूरा मामला थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव का है, जहां दिनेश कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र विजय ग्राम सिक्का खेड़ा हरचंदपुर तथा संजय उम्र 40 वर्ष पुत्र गुड्डू निवासी सिक्का खेड़ा हरचंदपुर किसी काम से बछरावां की तरफ आ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बछरांव सीएससी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।