अद्भुत दिवाली: 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, जानिए पूरा कार्यक्रम

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज यानी शनिवार को भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। योगी सरकार अयोध्या में इस बार भी धूमधाम से दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। शनिवार को पूरी अयोध्या और सभी घाटों पर पांच लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे।

Update: 2019-10-26 04:06 GMT

अयोध्या: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज यानी शनिवार को भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। योगी सरकार अयोध्या में इस बार भी धूमधाम से दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। शनिवार को पूरी अयोध्या और सभी घाटों पर पांच लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के साथ ही 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।

यह भी पढ़ें...हरियाणा में बनेगी BJP-JJP की सरकार, जानिए कौन होगा CM और डिप्टी CM

दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री तथा अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

प्रदेश सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि अयोध्या में शनिवार को सुबह 10 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इसमें कई देशों के कलाकार शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौने चार बजे से चार बजे तक शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे।

यह भी पढ़ें...कश्मीर पर आतंकियों का नया प्लान! दिवाली के दौरान अब इनको बनाएंगे निशाना

योगी सरकार के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि इसके बाद श्रीराम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। सवा चार बजे से चार बजकर 40 मिनट तक रामकथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन, आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा।

इसके साथ ही शाम 6 बजे तक परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अतिथियों का संबोधन होगा। इस बार 7 देशों की रामलीला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। राज्य सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम को राज्य मेला घोषित कर दिया है, जिससे यह आगे भी बिना रुके चलता रहे।

यह भी पढ़ें...चुनाव के बाद देर रात सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 3 राज्यों के राज्यपाल बदले

इस कार्यक्रम में करीब 6000 छात्र-छात्राएं और शिक्षक इस उत्सव को भव्य बनाने में लगे हुए हैं। छात्र और शिक्षक 12 घाटों पर दीये सजाने में जुटे हैं। दीपक जलाने को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की है।

Tags:    

Similar News