घर बैठे रामलला के दर्शन, बस आपको करना होगा ये काम

अपने आराध्य के दर्शन के लिए विश्वभर में फैले उनके भक्तों को अब अयोध्या आने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि वह घर पर बैठकर ही अपने रामलला के दर्शन कर सकेगें।

Update: 2020-06-18 08:31 GMT
अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि की फाइल फोटो

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: अपने आराध्य के दर्शन के लिए विश्वभर में फैले उनके भक्तों को अब अयोध्या आने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि वह घर पर बैठकर ही अपने रामलला के दर्शन कर सकेगें। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट में भक्तों को रामलला की ऑनलाइन आरती के दर्शन होंगे। इस वेबसाइट पर रामनगरी के मंदिरों, प्रभु राम की महत्ता, यहां की विकास योजनाओं, मंदिरों के मार्ग, परिवहन सेवाओं, होटल, धर्मशालाओं का भी विवरण दिया गया है।

ये भी पढ़ें:ऐसे हुई हिंसक झड़प: जवानों की मौत का कारण था ये हथियार, चीनी थे पूरी तैयारी में

वेबसाइट का उद्घाटन पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया

बुधवार को इस वेबसाइट का उद्घाटन पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट को रामजन्म भूमि परिसर में पर्यटन मंत्री द्वारा लांच किया गया। इसके लांच होने के बाद राम मंदिर और ट्रस्ट के नाम पर फर्जी अकाउंट कोई नहीं बना सकेगा।

इस वेबसाइट में www.srjbtkshetra.org राम मंदिर के निर्माण को लेकर सारे अपडेट भी वेबसाइट, फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर ही अपलोड किए जाएंगे। इसमें ट्रस्ट का अकाउंट नंबर भी है, जिससे लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग राशि जमा करने में सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:शहादत को सलाम: घाटी में देश के लिए दी जान, शहीदों को दी गई अंतिम विदाई

राम मंदिर की वेबसाइट में रामनगरी के मंदिरों, प्रभु राम की महत्ता, यहां की विकास योजनाओं, मंदिरों के मार्ग, परिवहन सेवाओं, होटल, धर्मशालाओं का भी विवरण दिया गया है। इसमें ट्रस्ट का अकाउंट नंबर भी है, जिससे लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग राशि जमा करने में सुविधा मिलेगी। बैंक का पेमेंट गेटवे को वेबसाइट से जोड़ा गया है, जिससे कोई भी दान कर सकता है। वेबसाइट पर अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों के बारे में भी जानकारी मौजूद है। अयोध्या आने के लिए साधनों और यातायात से लेकर यहां रुकने तक की सूचना आप ले सकते हैं। अयोध्या के उत्सवों की भी जानकारी भी उपलब्ध और रामलला परिसर की गतिविधियों का भी ब्यौरा मौजूद है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News