Ayodhya News: अखिलेश यादव ने कहा- नेहरू जी ने रखी थी एक सशक्त भारत की नींव

Ayodhya News: पुण्यतिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने किया याद। बोले-पंडित नेहरू के कार्यकाल में ही देश को एम्स और इसरो जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं मिली।

Update: 2023-05-27 21:56 GMT
अखिलेश यादव ने कहा-  नेहरू जी ने रखी थी एक सशक्त भारत की नींव: Photo- Newstrack

Ayodhya News: प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को 27 मई हो उनके पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उक्त अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत रहते थे तथा अपने प्रधानमंत्री काल में उन्होंने एक सशक्त भारत की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू शुरू से ही गांधी जी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। 1920 के प्रतापगढ़ के पहले किसान मोर्चे को संगठित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरू घायल हुए और 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए। उन्होंने 6 माह जेल में काटी। 1935 में अल्मोड़ा जेल में ‘आत्मकथा‘ लिखी। उन्होंने कुल 9 बार जेल यात्राएं कीं। उन्होंने विश्वभ्रमण किया और वे अंतरराष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने गए।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितिन मिश्रा ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना पंडित नेहरू का मुख्य उद्देश्य

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे।

जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यकाल में ही देश को एम्स और इसरो जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं मिली। गोष्ठी में प्रमुख रूप सेशैलेंद्र विक्रम सिंह ,राम अवध पासी, पीसीसी वीरू तिवारी ,नितिन मिश्रा, अनिल सिंह, अविनाश मिश्रा ,उमेश उपाध्याय ,विजय पांडे, चंचल सोनकर ,प्रेम पांडे ,रामेंद्र त्रिपाठी ,भीम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News