बारात लेकर सारी रात घूमता रहा दूल्हा, नहीं मिला दुल्हन का घर, फिर हुआ ऐसा

शादियों के सीजन में हर तरफ बैंड, बाजा, बारात देखने को मिल रहे हैं। लेकिन यूपी के आजमगढ़ के एक ऐसा दूल्हा मिला जिसकी किस्मत में दुल्हन शायद नहीं लिखी। उसके साथ बैंड, बाजा, बारात तो थी लेकिन दुल्हन नहीं।

Update: 2020-12-14 04:03 GMT
बारात लेकर सारी रात घूमता रहा दूल्हा, नहीं मिला दुल्हन का घर, मज़बूरी में लौटी बारात

शादियों के सीजन में हर तरफ बैंड, बाजा, बारात देखने को मिल रहे हैं। लेकिन यूपी के आजमगढ़ के एक ऐसा दूल्हा मिला जिसकी किस्मत में दुल्हन शायद नहीं लिखी। उसके साथ बैंड, बाजा, बारात तो थी लेकिन दुल्हन नहीं।

नहीं मिला दुल्हन का घर

दरअसल, 10 दिसंबर को आजमगढ़ के रहने वाले इस युवक की शादी मऊ जिले में होनी तय हुई थी। शादी की रात दुल्हे समेत पूरी बारात ने पूरा मऊ छान मारा लेकिन दुल्हन के घर का पता नहीं मिला। ना ही उसके परिवार की कोई जानकारी। मज़बूरी में बारात को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा। इसका पूरा गुस्सा उस महिला पर फूटा जो ये रिश्ता धुंध कर लाई थी।

गुस्से में लौटे बाराती

दुल्हे के पक्ष वाले इस बात से इतने गुस्से में थे कि उन्होंने उस महिला को पकड़कर शनिवार रात को बंधक बना लिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस स्टेशन में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले पर महिला का कहना था कि लड़की पक्ष वालों ने उसे भी मूर्ख बना दिया।

महिला के खिलाफ FIR

इस मामले पर सीनियर एसआई शमशेर यादव ने बताया कि दुल्के के परिवार ने रिश्ता तय करने वाली महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। शमशेर यादव ने आगे बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों को बातचीत से मामला सुलझाने का अवसर दिया। जिसके बाद लड़के वालों ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई।

ये भी पढ़ेंः झाँसी: शादी से पहले ऐसा कर रहे जोड़े, ताकि बना रहे जन्मों का रिश्ता

ऐसे तय हुआ रिश्ता

बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार छतवारा में रहने वाली इस महिला के संपर्क में आया था। उसने ही लड़के की शादी कराने का आश्‍वासन दिया था। जिसके बाद ही महिला मऊ की लड़की का रिश्ता लेकर आई थी। दोनों ही परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। बात यहाँ आकर बिगड़ी कि लड़के वाले लड़की पक्ष वालों का घर नहीं धुंध पाए। शादी की तारीख तय कर दी गई और लड़के के परिवार ने लड़कीवालों को बैंडबाजे और लाइट वगैरह के लिए 20 हजार रुपये भी दिए थे।

ये भी पढ़ें: दारोगा का गंदा वीडियो: कैमरे पर वर्दी हुई शर्मसार, SSP एटा ने तुरंत किया सस्पेंड

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News