Azamgarh News: दुबई से शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम, सड़क हादसे में हुई थी मौत

Azamgarh News: जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के गॉव फैजुल्लाहपुर में शाम को दुबई से एक युवक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक राम भजन की दुबई में एक सप्ताह पूर्व एक्सीडेंट से मौत हो गई थी।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-09-06 15:10 GMT

Azamgarh News (Pic: Newstrack)

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के गॉव फैजुल्लाहपुर में शाम को दुबई से एक युवक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक राम भजन की दुबई में एक सप्ताह पूर्व एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। मृतक राम भजन (48) का शव उनके पैतृक गॉव फैजुल्लाहपुर में पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बता दें, कि आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के गॉव फैजुल्लापुर में रहने वाले मृतक राम भजन दुबई में कई वर्षों से वहां के एक कंपनी में मजदूरी करते थे‌। एक सप्ताह पूर्व मृतक राम भजन का दुबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आज शाम को मृतक राम भजन का शव उनके पैतृक निवास थाना देवगांव क्षेत्र के गॉव फैजुल्लाहपुर में लाया गया।

सरकारी योजनाओं का दिलाएंगे लाभ - एसडीएम

मृतक राम भजन के 04 पुत्री और 02 पुत्र थे। मृतक राम भजन अपने परिवार के इकलौते सहारा थे। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी चंपा दहाड़े मारकर रो रही थी। सभी लोगो की आंखे नम थी। गांव के प्रधान मिठाई लाल,संजय कुमार, दुलारे राम, विनोद कुमार, संतोष, संजू आदि लोगों ने बताया कि मृतक राम भजन मिलनसार स्वभाव का था। उसके मौत से गांव में अपूरणीय क्षति हुई है। विदित है कि फैजुल्लापुर गांव में 10 माह पहले हरकेश पुत्र निर्मल उम्र 50 वर्ष का शव दुबई से लाया गया था। इस गांव की यह दूसरी घटना है। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी लालगंज श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि जाँच के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News